{"_id":"631bd9c8d7eca609580eb3dc","slug":"delhi-news-two-people-who-came-down-to-clean-the-sewer-died-of-suffocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : सीवर साफ करने उतरे दो लोगों की दम घुटने से मौत, मुंडका का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : सीवर साफ करने उतरे दो लोगों की दम घुटने से मौत, मुंडका का है मामला
Sat, 10 Sep 2022 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 10 Sep 2022 05:56 AM IST
सार
Delhi News : मृतकों में एक कॉलोनी का सफाई कर्मी और दूसरा गार्ड था। मृतक की शिनाख्त रोहित और अशोक के रूप में हुई। रोहित कॉलोनी में सफाई का काम करता था, जबकि अशोक गार्ड था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंडका स्थित लोकनायक पुरम कॉलोनी में शुक्रवार शाम सीवर की सफाई के दौरान दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में एक कॉलोनी का सफाई कर्मी और दूसरा गार्ड था। मृतक की शिनाख्त रोहित और अशोक के रूप में हुई।
विज्ञापन
रोहित कॉलोनी में सफाई का काम करता था, जबकि अशोक गार्ड था। मुंडका पुलिस को शुक्रवार शाम कॉलोनी में सीवर की सफाई करने के दौरान दो लोगों के अचेत होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने मेन हॉल को चौड़ा करने के बाद दोनों को सीवर से अचेत अवस्था में निकाला और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक लोकनायक पुरम कॉलोनी को डीडीए ने बसाई है। कॉलोनी में सीवर से जुड़ी समस्या थी। इस बात की जानकारी डीडीए के अधिकारियों को दी जा रही थी। शुक्रवार को कुछ लोग सीवर सफाई के लिए आए। उन्होंने यहां काम करने वाले रोहित को सीवर में उतरने के लिए राजी कर लिया। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के रोहित सीवर में उतर गया।
विज्ञापन
कुछ देर तक अंदर से कोई हरकत नहीं होने पर अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके बाद अशोक रोहित को देखने के लिए अंदर गए और वह भी अचेत हो गए। तब मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मी ने दोनों को बाहर निकाला। मरने वाले दोनों इसी इलाके में रहते थे।
कब-कब हुए हादसे
- 30 मार्च 2022: संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में सीवर में उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौत। मरने वालों में एक ठेकेदार, दो मजदूर और ई-रिक्शा चालक था। मजदूर एमटीएनएल सीवर लाइन में तार बिछाने का काम करते थे। ई-रिक्शा चालक की मजदूरों को बचाने में जान चली गई थी।
- 27 अप्रैल 2022: बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सीवर में उतरे दो युवकों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत। एक युवक सीवर से कबाड़ निकालने के लिए घुसा था, जबकि दूसरा युवक उसे निकालने के दौरान सीवर में अचेत हो गया।
- 22 जून 2022: बवाना औद्योगिक इलाके में सीवर में उतरे दो युवकों की मौत। दोनों व्यक्ति कूड़ा बीनने वाले लोग थे।