फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news : The month of May will haunt capital with rise in heat 

दिल्ली का मौसम : सताएगा मई का महीना, सबसे गर्म रहने के आसार, रात को भी राहत नहीं

Sat, 01 May 2021 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 May 2021 02:04 AM IST
सार

  • इस पूरे सप्ताह आंधी-बरिश की संभावना, लेकिन गर्मी से राहत नहीं
  • पूर्वानुमान के मुताबिक 6 मई तक आसमान बादलों से घिरा रहेगा

विज्ञापन
Delhi news : The month of May will haunt capital with rise in heat 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

गर्मी लगातार बढ़ रही है। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस पूरे सप्ताह आंधी और बारिश होने की उम्मीद है। शुक्रवार को जारी राजधानी क्षेत्र के मौसम की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक 1 मई से 6 मई तक आसमान बादलों से घिरा रहेगा। इस दौरान बादलों की गरज-चमक और आंधी के साथ बरसात होने की भी उम्मीद है। लेकिन ऐसा होने के बावजूद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा है कि पूरे हफ्ते तापमान स्थिर रहेगा। तापमान 24 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। रात में भी तापमान कम होने की उम्मीद नहीं है, लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है जबकि दिन में उमस और ज्यादा होने की संभावना है। इस दौरान आसमान लगातार बादलों से घिरे रहने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन


वहीं अप्रैल का अंतिम दिन भी खासा गर्म था। आसमान बादलों से ढका हुआ था, लेकिन गर्मी से राहत नहीं थी। बल्कि दिन का तापमान 23 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। इसी प्रकार से 1 मई को 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मई को बारिश होने की संभावना अधिक है, इसके बावजूद इस दिन तापमान 24 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की उम्मीद है। इसी तरह से 3 और 4 मई को भी तापमान समान बने रहने की उम्मीद है। वहीं 4 मई को एक बार फिर से आंधी और बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed