{"_id":"60304f908ebc3ee97169351e","slug":"delhi-news-temperature-of-capital-will-rise-rapidly-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आज से और चढ़ेगा पारा, बढ़ेगी तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आज से और चढ़ेगा पारा, बढ़ेगी तपिश
Sat, 20 Feb 2021 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 20 Feb 2021 05:23 AM IST
विज्ञापन
तेज गर्मी की ओर...
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी के बाद अब गर्मी रंग दिखाने को तैयार है। शनिवार से पारा और चढ़ेगा और दिन में तपिश का अधिक अहसास होगा। अगले सप्ताह की शुरुआत में ही तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाने के आसार हैं। साथ ही, न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
राजधानी से अब सर्दी की लगभग विदाई हो चुकी है। सुबह-शाम को छोड़ दें तो दिन में सर्दी का अहसास पूरी तरह खत्म हो गया है। इसी कारण लोग दिन में गर्म कपड़े पहनने से परहेज कर रहे हैं। शाम को भी हल्के गर्म कपड़े ही पहन रहे हैं। शुक्रवार को भी तेज धूप खिली और मौसम खुशनुमा रहा।
विज्ञापन
स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने के आसार हैं। इस वजह से पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी का दौर चलेगा। हालांकि, इसका असर दिल्ली जैसे मैदानी इलाकों में देखने को नहीं मिलेगा। यहां इससे सिर्फ हवा की दिशा बदलकर पूर्व हो जाएगी। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 28.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 100 व न्यूनतम 48 फीसदी रहा। अगले पूरे सप्ताह हवा में नमी का स्तर अधिकतम होने की वजह से सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर की हवा शुक्रवार को भी बहुत खराब श्रेणी में बरकरार रही। अगले 24 घंटे में भी इसमें सुधार की संभावना नहीं है। रविवार से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार हो सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 311 दर्ज किया गया। गाजियाबाद की हवा 352 एक्यूआई के साथ सबसे खराब रही। इससे एक दिन पहले केवल गुरुग्राम की हवा खराब श्रेणी में थी, लेकिन 24 घंटे में यह भी बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। शुक्रवार को फरीदाबाद की हवा खराब श्रेणी में रही।
सफर के अनुसार, वेंटिलेशन इंडेक्स के साथ न देने की वजह से एक्यूआई खराब है। 21 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे हवा में हल्का सुधार दर्ज किया जा सकता है। पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम10 123 व पीएम 2.5 64 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।
हवा बहुत खराब श्रेणी में बरकरार
दिल्ली-एनसीआर की हवा शुक्रवार को भी बहुत खराब श्रेणी में बरकरार रही। अगले 24 घंटे में भी इसमें सुधार की संभावना नहीं है। रविवार से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार हो सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 311 दर्ज किया गया। गाजियाबाद की हवा 352 एक्यूआई के साथ सबसे खराब रही।
इससे एक दिन पहले केवल गुरुग्राम की हवा खराब श्रेणी में थी, लेकिन 24 घंटे में यह भी बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। शुक्रवार को फरीदाबाद की हवा खराब श्रेणी में रही। सफर के अनुसार, वेंटिलेशन इंडेक्स के साथ न देने की वजह से एक्यूआई खराब है। 21 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे हवा में हल्का सुधार दर्ज किया जा सकता है। पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम10 123 व पीएम 2.5 64 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।
एक्यूआई...
दिल्ली 311
फरीदाबाद 288
गाजियाबाद 352
ग्रेटर नोएडा 304
गुरुग्राम 338
नोएडा 324