फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Special civic services will be opened in 246 garbage houses

उत्तरी दिल्ली नगर निगम: 246 ढलाव घरों में मिलेंगी विशेष नागरिक सेवाएं

Sat, 16 Oct 2021 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Oct 2021 06:32 AM IST
सार

ढलाव घरों में जन रसोई, पुस्तकालय, प्याऊ, महिला सिलाई केंद्र, बुजुर्गों के बैठने की जगह जैसी दूसरी जन उपयोगी सेवाएं शुरू की जाएंगी।
 

विज्ञापन
Delhi News : Special civic services will be opened in 246 garbage houses
delhi mcd - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी निगम प्रमुख स्थानों पर स्थित अपने 246 ढलाव घरों में अब नागरिक सेवाएं खोलेगा। ढलाव घरों में जन रसोई, पुस्तकालय, प्याऊ, महिला सिलाई केंद्र, बुजुर्गों के बैठने की जगह जैसी दूसरी जन उपयोगी सेवाएं शुरू की जाएंगी। यह सारे काम गैर सरकारी सामाजित संस्थाओं के सहयोग से पूरे होंगे। नागरिकों को नि:शुल्क इन सारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


उत्तरी निगम की स्थायी समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके अंतर्गत विभिन्न एनजीओ को पहले पांच साल के लिए ये सभी ढलाव घर दिए जाएंगे। इसमें सिविल लाइंस जोन में 36, केशवपुरम जोन में 71, करोल बाग जोन में 10, शहरी सदर पहाड़ गंज जोन में 9, रोहिणी जोन में सर्वाधिक 113 और नरेला जोन में 7 ढलाव घरों में पहले फेज में नागरिक सुविधाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी। 
विज्ञापन


उत्तरी निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने बताया कि क्षेत्र के अंदर ढलाव घरों को बंद किया जा रहा है। उनकी जगह पर कॉम्पैक्टर लगाए जा रहे हैं। ऐसे में खाली हो रहे ढलाव घरों को वहां से हटाने के बजाय उनमें नागरिकों के लिए विभिन्न सेवाएं खोलने की योजना बनाई गई है। विभिन्न एनजीओ यहां पर नागरिकों के लिए सोवाओं का विस्तार करने के लिए राजी हैं। उन्होंने बताया कि बिना शुल्क के यहां पर उपलब्ध सेवाएं नागरिकों को मिलेंगी। उत्तरी निगम के 104 वार्ड वाले 605 वर्ग किमी क्षेत्रफल में करीब 90 लाख की आबादी निवास करती है। इस आबादी को इन नागरिक सेवाओं का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में 100 और ढलाव घर खाली हो जाएंगे
जोगी राम जैन ने बताया कि दिसंबर तक निगम क्षेत्र में 100 ढलाव घर और खाली करने की योजना है। यूडीएफ योजना के अंतर्गत इन सभी ढलाव घरों के बदले कॉम्पैक्टर स्थापित किए जा रहे हैं। खाली होने के बाद बाकी ढलाव घरों का इसी प्रकार से जनहित में उपयोग किया जाएगा। 24 महीने के भीतर करीब 50 फीसदी से ज्यादा ढलाव घर बंद करने की योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed