फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news : Sisodia alleges  Center selling vaccine to private hospitals

दिल्ली : सिसोदिया ने लगाया आरोप-  निजी अस्पतालों को वैक्सीन बेच रहा केंद्र, कार्यक्रम का हुआ बंटाधार

Fri, 04 Jun 2021 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Jun 2021 02:02 AM IST
सार

उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए सवाल किया कि निजी अस्पतालों के पास इतनी बड़ी मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध क्यों है? 
 

विज्ञापन
Delhi news : Sisodia alleges  Center selling vaccine to private hospitals
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली सरकार ने वैक्सीन को मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि निजी अस्पतालों के पास वैक्सीन है, लेकिन किसी भी राज्य सरकार के पास अपने युवाओं को मुफ्त में लगाने के टीके उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए सवाल किया कि निजी अस्पतालों के पास इतनी बड़ी मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध क्यों है? क्या केंद्र सरकार उन्हें पिछले दरवाजे से  उपलब्ध करा रही है।

विज्ञापन


डिजिटल प्रेसवार्ता में सिसोदिया ने कहा, भारत में वैक्सीन की इतनी किल्लत होने के बावजूद केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से दूर भाग रही है और भाजपा के बड़े नेता केंद्र की नाकामियों को छुपाने के लिए बयानबाजी करना नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा के नेता अब नींद से जागे और गंदी राजनीति करने के बजाय देश की जनता के लिए वैक्सीन उपलब्ध करवाएं। जनता सवाल पूछती है कि वैक्सीन कब आएगी, वैक्सीन के लिए ग्लोबल ऑडर क्यों नहीं दिए, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेशों में क्यों और कितने में बेची, लेकिन भाजपा नेता इन सवालों का कोई जवाब नहीं देते हैं।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब भाजपा के नेताओं को बताना होगा कि भारत के युवाओं के हिस्से की वैक्सीन विदेशों में क्यों बेची? वैक्सीन के लिए जारी किया गया 36 हजार करोड़ का बजट कहां गया? भारत में वैक्सीन बने 8 महीने हो चुके हैं, उसके बावजूद देश में वैक्सीन उपलब्ध क्यों नहीं है?
विज्ञापन
विज्ञापन


कमा रही है मुनाफा
सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों को वैक्सीन मुहैया नहीं करा रही है, जिससे राज्यों को अपने वैक्सीनेशन केंद्रों को बंद करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार का कथित 36 हजार करोड़ का बजट वैक्सीन पर खर्च करने के लिए है या वैक्सीन को बेचकर मुनाफा कमाने के लिए है। 

बयानबाजी से बचें भाजपा नेता
 सिसोदिया ने कहा कि देश को वैक्सीन की जरूरत है, इसलिए केंद्र जनता को वैक्सीन मुहैया करवाए न कि उसके नेता बयानबाजी करें।  केंद्र सरकार की ये जबावदेही है कि वो जनता के सवालों का जबाव दे। केंद्र को ये स्वीकार करना होगा कि उनके नेतृत्व क्षमता की कमी से भारत में वैक्सीनेशन कार्यक्रम का बंटाधार हो गया है।

केंद्र और निजी अस्पतालों में मिलीभगत : आतिशी
आप विधायक आतिशी ने कहा कि केंद्र सरकार निजी अस्पतालों को वैक्सीन उपलब्ध कर रही है, लेकिन दिल्ली के लिए केंद्र के पास वैक्सीन नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निजी अस्पतालों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया।

वैक्सीन बुलेटिन जारी करते हुए आतिशी ने कहा कि वैक्सीन की कमी के कारण दिल्ली सरकार के टीकाकरण केंद्रों में  18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण नहीं हो रहा है, लेकिन निजी अस्पतालों के पास वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। यह अस्पताल कई गुना ज्यादा कीमत पर लोगों को टीका लगा रहे हैं, जबकि दिल्ली सरकार निशुल्क टीका लगा रही है। आतिशी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 38,126 लोगों का टीकाकरण हुआ है। दिल्ली में अब तक कुल 54 लाख 98 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed