फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Second wave of corona may last for 100 days, be careful advice delhi police

दिल्ली पुलिस की सलाह : 100 दिन तक चल सकती है कोरोना की दूसरी लहर, रहें सावधान

Sat, 17 Apr 2021 03:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Apr 2021 03:46 AM IST
सार

विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर 100 दिन तक चल सकती है। जब तक 70 फीसदी लोगों का टीकाकरण और सामुदायिक प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं होगी, ये लहर चलती रहेगी।

विज्ञापन
Delhi news: Second wave of corona may last for 100 days, be careful advice delhi police
demo pic... - फोटो : pixabay

विस्तार

विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर 100 दिन तक चल सकती है। जब तक 70 फीसदी लोगों का टीकाकरण और सामुदायिक प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं होगी, ये लहर चलती रहेगी। इसलिए मास्क पहनने के साथ सुरक्षा के सभी उपायों को अपनाना बेहद जरूरी है। यह सलाह दक्षिण पूर्व जिले की पुलिस की ओर से तैयार एडवाइजरी में दी गई है। 

विज्ञापन


ये एडवाइजरी दिल्ली पुलिसकर्मियों को जागरूक करने के लिए तैयार की गई है। डॉ. नीरज कौशिक द्वारा तैयार एडवाइजरी में कहा गया है कि कोरोना वायरस का नया रूप टीके और प्रतिरोधक क्षमता से भी बच कर निकल सकता है। दोबारा संक्रमण होने और टीका लगवा चुके लोगों में संक्रमण होने का ये अहम कारण है। 
विज्ञापन


एडवाइजरी में कहा गया है कि वायरस का ये नया रूप बेहद खतरनाक संक्रमण फैलाने वाला है। इसलिए परिवार के एक सदस्य के संक्रमित होने पर पूरा परिवार संक्रमण हो जाता है। ये वायरस बच्चों को भी अपना निशाना बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कौशिक ने ये भी कहा कि ये वायरस सामान्य आरटी-पीसीआर जांच में पकड़ में नहीं आ रहा है। हालांकि सूंघने की क्षमता खत्म हो जाना इस वायरस से संक्रमित होने की सबसे खास पहचान है। अभी तक सामने आए ट्रेंड के मुताबिक इस वायरस का प्रसार सतह पर नहीं हो रहा है। इसलिए सतहों को डिसइंफेक्ट करने की ज्यादा जरूरत नहीं है। 


उन्होंने कहा कि किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में 15 मिनट से ज्यादा रहने पर आपके संक्रमित होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं मोटापा, मधुमेह, किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अधिक व्यायाम और जंक फूड से बचने की सलाह भी दी है। वहीं जूस, नारियल पानी और दलिया जैसे पदार्थ लेने की भी सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed