फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : rain forecast for today in the capital

दिल्ली का मौसम : अधिकतम पारा 35 के पार, आज और कल बारिश के आसार

Mon, 22 Mar 2021 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Mar 2021 04:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : rain forecast for today in the capital
demo pic - फोटो : पिक्साबे

दिल्ली में मौसम का मिजाज सोमवार से बदल सकता है। अगले दो दिन तक दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इस वजह से इस सप्ताह के अंत तक सूरज की तेज तपिश से राहत मिल सकती है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 30 से लेकर 90 फीसदी दर्ज किया गया। दिल्ली के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां के न्यूनतम तापमान भी सबसे अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। इससे न्यूनतम में भी कमी आएगी और हल्की गुलाबी ठंड का अहसास हो सकता है। इस सप्ताह के अंत तक इसी तरह का मौसम रहेगा और बादल छाए रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में बरकरार
दिल्ली-एनसीआर के सभी शहर रविवार को खराब श्रेणी में बने रहे। एनसीआर में शामिल केवल ग्रेटर नोेएडा की हवा बहुत खराब श्रेणी में बनी रही। अगले 24 घंटों में हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को दिल्ली का एक्यूआइ 244 दर्ज किया गया। वहीं, एनसीआर में शामिल ग्रेटर नोएडा की हवा 301 सूचकांक के साथ सबसे खराब रही। सफर के अनुसार, अगले 24 घंटों में हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है। इन दिनों हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी की ओर बनी हुई है।


वेंटिलेशन इंडेक्स का साथ देने की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके बाद धूल भरी हवाएं हवा की गुणवत्ता को बिगाड़ेगी। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम10 का स्तर 249 व पीएम 2.5 का स्तर 101 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed