फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Preparations for the attack on pollution as 325 teams will keep an eye in winter

दिल्ली की शीतकालीन कार्ययोजना तैयार : प्रदूषण पर वार की तैयारी, सर्दियों में 325 टीमें रखेंगी नजर 

Tue, 05 Oct 2021 07:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 05 Oct 2021 07:19 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने योजना की घोषणा की। वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली में 64 सड़कों की पहचान, सरकारी एजेसियों की रहेगी सख्ती।

विज्ञापन
Delhi News : Preparations for the attack on pollution as 325 teams will keep an eye in winter
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

सर्दियों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली की शीतकालीन कार्य योजना तैयार है। इसमें सबसे ज्यादा जोर धूल व धुएं से होने वाले प्रदूषण को रोकने पर है। इसके लिए करीब 325 टीमों को गठन किया गया है। इसमें 75 टीमें निर्माण स्थलों पर नजर रखेंगी। जबकि 250 टीमों का काम धुएं से दिल्ली को बचाने पर रहेगा। इसके साथ ग्रीन वाररूम को मजबूती देने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो और जापान डिस्पेल (जेडीआई) के साथ प्रोग्राम यूनिट बनाने व 50 नए पर्यावरण इंजीनियर की भर्ती की गई है। दूसरी तरफ वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली में 64 ऐसी सड़कों की पहचान की गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को शीतकालीन कार्य योजना की घोषणा की। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 10 बिंदुओं पर जन अभियान चलाया जाएगा। ई-वेस्ट से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली में 20 एकड़ में देश का पहला ई-ईको वेस्ट पार्क भी बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, पराली जलाने से रोकने के लिए केंद्र और पड़ोसी राज्यों ने कुछ नहीं किया। इसके चलते किसानों को अब पराली जलानी पड़ेगी। उन्होंने अन्य राज्यों सरकारों से किसानों के खेतों मे नि:शुल्क बायो डि-कंपोजर का छिड़काव करने की अपील की है। साथ ही केंद्र व राज्यों से मांग की है कि दिल्ली में आने वाले वाहनों को सीएनजी में और एनसीआर में चल रहे उद्योगों को पीएनजी में बदला जाए।
विज्ञापन


वाहन प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 64 सड़कों की पहचान
मुख्यमंत्री के मुताबिक, वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 64 सड़कों की पहचान की गई है। उन सड़कों को चिन्हित किया गया है जहां ज्यादा जाम लगता है और उसकी वजह से प्रदूषण होता है। वहां पर जाम रोकने के कदम उठाए जाएंगे। वाहनों के पीयूसी की कड़ाई से जांच करने के लिए लगभग 500 टीमों का गठन किया गया है और 10 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल और 15 साल से ज्यादा पुराने डीजल के वाहनों स्क्रैप करने का अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे बिजली आपूर्ति होने से प्रदूषण में कमी 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए 10 कदम उठाए गए हैं। पहले कदम के तहत दिल्ली में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, दूसरा- धूल प्रदूषण पर काबू, तीसरा- पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे बनाना, चौथा- दिल्ली में कोयले से बिजली बनाने वाले दो थर्मल पॉवर प्लांट को बंद करना शामिल है। मुख्यमंत्री ने पांचवें कदम के बारे में बताते हुए कहा कि अब दिल्ली के अंदर 100 फीसद उद्योग पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) इस्तेमाल करते है। छठे कदम के तहत वृक्ष प्रत्यारोपण नीति बनाई गई है। सातवें कदम के तहत ग्रीन दिल्ली एप, आठवां कदम- ग्रीन वाररूम, नौवां- ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान(ग्रेप) लागू करना और दसवां- दिल्ली के अंदर इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लागू की गई। 
-----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed