फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: pollinng today for mcd by elections 

निगम उपचुनाव: पांच वार्डों में आज मतदान, कोरोना नियमों का रखना होगा ध्यान

Sun, 28 Feb 2021 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Feb 2021 03:37 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: pollinng today for mcd by elections 
तैयारी पूरी... - फोटो : amar ujala

नगर निगम के 5 वार्डों में आज होने वाले उपचुनाव को लेकर कल शाम तक तैयारियां पूरी कर ली गईं। मतदान के  लिए 44 केंद्रों पर 327 बूथ बनाए हैं, जहां कोविड नियमों का पालन करते हुए व्यवस्थाएं की गईं हैं। त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी, रोहिणी सी, शालीमार बाग व चौहान बांगर वार्ड के लिए सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान  होगा। मतदाताओं का कोविड नियमों का पालन करना होगा। आखिरी के एक घंटे में कोरोना संक्रमित भी मतदान कर सकेंगे। मतगणना तीन मार्च को होगी। 

विज्ञापन


पांचों वार्डों में आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस व बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीयों को मिलाकर 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। तीनों प्रमुख पार्टियों के लिए चुनाव परिणाम राजनीतिक दृष्टि से अहम रहेंगे। आप इस चुनाव में जहां अपनी सियासत को और मजबूत करने में जुटेगी वहीं, भाजपा के लिए सीटों को बचाने की चुनौती रहेगी जबकि कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन हासिल करने की कोशिश में है। सूरत नगर निगम चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी उत्साहित है और दिल्ली की जनता से भी ऐसी ही उम्मीद कर रही है। 
विज्ञापन


327 बूथों पर होगा मतदान
त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी, रोहिणी सी, शालीमार बाग व चौहान बांगर वार्ड में चुनाव होने हैं। 44 केंद्रों पर 327 बूथों को तैयार किया गया है।  दो वार्डों में सात-सात, दो वार्डों में 11-11 और एक वार्ड में आठ मतदान केंद्र शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों पर मास्क, सैनेटाइजर व दस्तानों की होगी सुविधा
सभी मतदान केंद्रों पर कोरोना दिशा-निर्देशों का विशेष ध्यान रखा गया है। मतदाताओं के लिए मास्क, दस्तानें व सैनिटाइजर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सभी मतदाताओं को मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा। मतदान केंद्र में प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी। दिव्यांगों के लिए भी प्रत्येक केंद्र पर व्हील चेयर की सुविधा होगी।  

साढ़े तीन हजार कर्मी रहेंगे तैनात
पांचों वार्डों में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए करीब 3500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस व अर्द्धसैनिक बल की टुकड़ी भी तैनात रहेगी। नोडल अधिकारी पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। 

 पांच स्ट्रांग रूम बनाए 
ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए पांच स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी और त्रिलोकपुरी वार्ड के लिए एक स्ट्रांग रूम बनाया गया है। वहीं, रोहिणी, शालीमार बाग और चौहान बांगर इलाके का अलग स्ट्रांग रूम है। मतदान के लिए 327 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, ईवीएम को रखने से पहले फर्स्ट लेवल चेकिंग(एफएलसी) कर ली गई है। किसी ईवीएम में तकनीकी दिक्कत आती है तो रिजर्व में मशीनें तैयार रहेंगी। 

 एक पर भाजपा और चार वार्डों में आप का कब्जा था
निगम उपचुनाव में शामिल पांच वार्डों में एक पर भाजपा व चार पर आप का कब्जा रहा है। शालीमार बाग सीट से भाजपा की रेणु झा पार्षद थी, लेकिन सड़क दुर्घटना में उनकी मौत होने से यह सीट खाली थी। कल्याणपुरी से आप के कुलदीप, त्रिलोकपुरी से रोहित महरोलिया और चौहान बांगर से आप के अब्दुल रहमान पार्षद चुने गए थे। इनके विधायक निर्वाचित होने से तीनों सीटें रिक्त थीं। वहीं, रोहिणी सी वार्ड से बहुजन समाज पार्टी के जयभगवान पार्षद चुने गए, लेकिन बाद में वह आप में शामिल हो गए। 

 

तीनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी

1. शालीमार बाग
सुनीता मिश्रा (आप)
सुरभि जाजू (भाजपा)
ममता (कांग्रेस)

2. त्रिलोकपुरी ईस्ट
विजय कुमार (आप)
ओम प्रकाश गुंगरवाल (भाजपा)
बाल किशन (कांग्रेस)

3. कल्याणपुरी
धीरेंद्र कुमार (आप)
सियाराम कन्नौजिया (भाजपा)
धर्मपाल मोर्या (कांग्रेस)

4. चौहान बांगर
मोहम्मद इशराक खान (आप)
मो. नजीर अंसारी (भाजपा)
चौ. जुबेर अहमद (कांग्रेस)

5. रोहीणी- वार्ड सी
रामचंद्र (आप)
राकेश गोयल (भाजपा)
मेमवती बरवाला (कांग्रेस)

कहां कितने मतदाता
वार्ड रोहिणी सी     69,131 
शालीमार बाग      44,938
त्रिलोकपुरी           45,953
कल्याणपुरी         42,785
चौहान बांगर       39,607

आचार संहिता के उल्लंघन पर 3 अधिकारियों को नोटिस
नगर निगम उपचुनाव से एक दिन पहले राज्य चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देते हुए तीन अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। इनमें दिल्ली सरकार के राजस्व मामलों के प्रधान सचिव संजीव खिरवार व सूचना एवं प्रसार निदेशालय के दो अधिकारी पद्मिनी सिंगला व मनोज द्विवेदी शामिल हैं। आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, राजस्व विभाग ने चुनाव से पहले सर्कल रेट में 20 फीसदी कटौती से संबंधित विज्ञापन अखबारों में दिया। प्राथमिक तौर पर यह आचार संहिता का उल्लंघन है। 

आप प्रत्याशी पर पैसा बांटने का आरोप मढ़ा
दिल्ली नगर निगम उप-चुनाव में रोहिणी सी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पर पैसा बांटने का आरोप मढ़ा है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि ‘आप’ उम्मीदवार का जनता को पैसा बांटने का काम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इस मामले में फोटो जारी करते हुए क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी से मामले की जांच कराने की मांग की है। प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में पदयात्रा की थी, जिसके बाद भी ‘आप’  नेताओं का पैसा बांटने वाला एक वीडियो वायरल हुआ था। 

चुनाव में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: पुलिस आयुक्त

दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था और अपराध समीक्षा बैठक की। पुलिस आयुक्त ने नगर निगम के पांच वार्डों के उपचुनाव में सुरक्षा बंदोबस्त पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित इलाकों के पुलिस उपायुक्तों से कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर थाना पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस आयुक्त ने कुछ ऐसे पुलिसकर्मियों के बारे में भी चर्चा की, जिन्होंने केस सुलझाने और बदमाशों की धरपकड़ में बेहतर योगदान दिया। इसके साथ ही सिंघु, टीकरी, ढांसा और गाजीपुर बार्डर पर सुरक्षा चाक चौबंद रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बार्डरों से पुलिसकर्मी व अर्धसैनिक बलों की तैनाती कम नहीं की जा रही है। आयुक्त ने सभी पुलिस उपायुक्तों को चोरी की घटनाओं समेत ड्रग, शराब व हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी थानाधिकारियों को जेल से बाहर आए घोषित बदमाशों की हर गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए।

हर पुलिसकर्मी टीका लगवाए
आयुक्त ने सभी जिले व यूनिटों में तैनात पुलिसकर्मियें के कोरोना टीकाकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कुछ पुलिसकर्मी टीका नहीं लगाना चाह रहे हैं। ऐस सोचना चिंता की बात है। उन्होंने सभी से हर हाल में टीका लगाने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed