फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : people ask about resuming of drink after vaccination

टीकाकरण केंद्रों पर अजीब सवाल : मैडम बाकी तो ठीक है... ड्रिंक कब तक कर सकते हैं!

Fri, 09 Apr 2021 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा संतोष कुमार, नई दिल्ली
संतोष कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 09 Apr 2021 04:46 AM IST
सार

  • वैक्सीनेशन सेंटर पर अजब-गजब सवाल
  • ब्ल्ड प्रेशर, डायबटीज सरीखी दूसरी बीमारियों के बारे में भी मांगी जाती है जानकारी

विज्ञापन
Delhi News : people ask about resuming of drink after vaccination
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

विस्तार

...मैडम, रजिस्ट्रेशन वगैरह तो करवा लिया है। मोबाइल पर मैसेज भी आ गया है। लेकिन वैक्सीन लगाने से पहले यह तो बता दीजिए कि ड्रिंक कितने दिन बाद कर सकते हैं...। दरियागंज के कस्तूरबा गांधी हॉस्पिटल के वैक्सीनेशन सेंटर पर झिझकते हुए एक शख्स ने नर्स से सवाल किया।

विज्ञापन


नर्स ने भी मुसकराते हुए 48 घंटे तक नशा न करने की सलाह दी। वह भी इसलिए कि इस बीच अगर वैक्सीन लेने वाले में कोई कॉम्प्लीकेशन आता है तो सारा दोष वैक्सीन पर मढ़ दिया जाएगा। आश्वस्त होने के बाद वह शख्स वैक्सीनेशन टेबल पर चला गया।
विज्ञापन


दिल्ली के वैक्सीनेशन सेंटर पर काम करने वाले नर्सिंग स्टॉफ को अजब-गजब सवालों से दो-चार होना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोगों की दिलचस्पी इस बार में है कि वह वैक्सीन लेने के कितने दिन बाद ड्रिंक कर सकते हैं और धूम्रपान करने का समय कितना रखा जाए। इनके जवाब में नर्सिंग स्टॉफ कभी नशा छोड़ देने की सलाह देता है तो कई बार इनसे दो से तीन दिन तक दूरी बनाने का कहा जाता है। वैक्सीनेशन सेंटर पर काम करने वालों का कहना है कि इसके अलावा ब्ल्ड प्रेशर, डायबटीज, दमा सरीखी दूसरी बीमारियों पर वैक्सीन के साइड इफेक्ट से जुड़े सवाल भी सेंटर पर हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि इस तरह की बीमारियों का वैक्सीन लेने पर कुछ खास असर नहीं होगा। अगर कोई दिक्कत होती तो केंद्र सरकार इसके लिए पहले ही गाइडलाइन जारी कर देती। वहीं, नशा करने वालों पर भी वैक्सीन का कोई बुरा असर नहीं पड़ता। फिर भी, लोगों का सलाह दी जा रही है कि दो-तीन दिन तक नशे से दूर रहें। इसकी वजह यह है कि वैक्सीन लेने के बाद अगर नशे से कोई समस्या होती है तो उसका सारा दोष वैक्सीन पर डाल दिया जाएगा। इससे वैक्सीनेशन ड्राइव प्रभावित होगी।

वैक्सीन लेने के बाद आधे घंटे का समय होता नाजुक:
टीका लेने के आधे घंटे तक का समय बेहद नाजुक है। इस दौरान किसी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके बाद पहले की तरह जिंदगी गुजारी जा सकती है। किसी दूसरे रोग से पीड़ित लोगों को भी वैक्सीन से नहीं डरना चाहिए। वैक्सीन उनके लिए सुरक्षित है। फिर भी, अगर कोई समस्या आती है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

-डॉक्टर यश गुलाटी, वरिष्ठ चिकित्सक, अपोलो। 

तीन से चार दिन तक रहें नशाखोरी से दूर
वैक्सीन लगाने के दो से चार दिन तक लोगों को नशे से दूर रहना चाहिए। अगर किसी को हाईपरटेंशन, ब्लड प्रेशर, डायबटीज सीरीखी कोई बीमारी है तो उसकी जानकारी स्टाफ को दे दें। साथ ही वैक्सीन लगवाने के बाद अपनी सारी दवाएं पहले की तरह लेते रहें। इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। 
-डॉ. बीबी बाधवा, पूर्व अध्यक्ष, दिल्ली मेडिकल काउंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed