फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News One crore rupees assistance to the family of the firefighter who was martyred while extinguishing the fire Delhi government announced

दिल्ली: आग बुझाते शहीद हुए दमकलकर्मी के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता, दिल्ली सरकार का एलान

Wed, 27 Oct 2021 10:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 27 Oct 2021 10:33 PM IST
सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि शहीद दमकल कर्मी प्रवीण कुमार हमारे समाज के लिए आदर्श थे जिन्होंने अपने कर्तव्य पालन के दौरान किसी सामान्य नागरिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचने दिया,  लेकिन ऐसा करते हुए उन्होंने स्वयं अपनी जान कुर्बान कर दिया। 

विज्ञापन
Delhi News One crore rupees assistance to the family of the firefighter who was martyred while extinguishing the fire Delhi government announced
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

विस्तार

नरेला एरिया में गत 9 अक्टूबर को आग लगने की एक घटना हुई थी। आग लगने की सूचना सुनने के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की। इस दुर्घटना में किसी सामान्य नागरिक को कोई चोट नहीं आने पाई, लेकिन आग बुझाने के दौरान एक इमारत का पिछला हिस्सा अग्निशमन कर्मियों के ऊपर गिर पड़ा जिससे वे  गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक जवान प्रवीण कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दिल्ली सरकार ने इस अग्निशमन कर्मी के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि शहीद दमकल कर्मी प्रवीण कुमार हमारे समाज के लिए आदर्श थे जिन्होंने अपने कर्तव्य पालन के दौरान किसी सामान्य नागरिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचने दिया,  लेकिन ऐसा करते हुए उन्होंने स्वयं अपनी जान कुर्बान कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी जवान के शहीद होने की क्षतिपूर्ति कभी नहीं की जा सकती। कोई भी व्यक्ति अपने परिवार के लिए अमूल्य होता है, लेकिन दिल्ली सरकार ऐसी वीर जवानों के परिवार के साथ खड़ी है और इस बात का आश्वासन देती है कि परिवार को किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं होने दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि एक करोड़ रुपया उनके महान कर्तव्य को याद करते हुए दिया गया एक सम्मान मात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed