फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Now forensic report will be available in two months

दिल्ली सरकार का दावा- अब दो महीने में मिल जाएगी फोरेंसिक रिपोर्ट

Fri, 05 Feb 2021 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Feb 2021 04:44 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Now forensic report will be available in two months
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और एसएफएल निदेशक डॉ. दीपा वर्मा - फोटो : amar ujala

दिल्ली में छह नई मोबाइल फोरेंसिक क्राइम सीन यूनिट की शुरुआत हुई है। अब चार से पांच साल की जगह महज दो महीने के भीतर फोरेंसिक रिपोर्ट मिल जाएगी। साथ ही इसके सहारे दिल्ली के अंदर किसी भी जगह पर पहुंचा जा सकेगा। बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन, एसएफएल निदेशक दीपा वर्मा की मौजूदगी में इसका उद्घाटन हुआ।

विज्ञापन


जैन ने बताया कि यह यूनिट दिल्ली के अंदर किसी भी जगह पहुंचने में सक्षम होंगी और 24 घंटे उपलब्ध होंगी। अभी तक फोरेंसिक रिपोर्ट आने में चार से पांच साल का वक्त लग जाता था, लेकिन अब वह सिर्फ एक से 2 माह में रिपोर्ट में मिल जाएगी।
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार इस तथ्य से अवगत है कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में डीएनए नमूनों का पता लगाने में छह महीने से अधिक समय लगता था, लेकिन अब बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ रिपोर्ट एक से दो महीने के अंदर आ जाएंगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सिर्फ एक लैब होने के कारण दिल्ली फोरेंसिक कार्यालय को सुबूतों को जमा करने और उन्हें सुरक्षित लैब तक पहुंचाने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ज्यादा दूरी होने के कारण फिंगर प्रिंट और डीएनए जैसे सुबूत नष्ट हो जाते थे। अब यह समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ दीपा वर्मा ने बताया कि प्रयोगशाला ने क्राइम सीन मैनेजमेंट डिवीजन के लिए वैज्ञानिक कर्मचारियों की भर्ती की है ताकि क्षेत्र स्थानों पर और अधिक तैनाती के लिए मोबाइल फोरेंसिक क्राइम सीन इकाइयों का गठन किया जा सके। प्रयोगशाला के वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट की समीक्षा करने, उनके कार्यशीलता का पर्यवेक्षण करने और इन इकाइयों का नेतृत्व करने के लिए सौंपा गया है।

छह मोबाइल यूनिट

  • पूर्वी जोन के उस्मानपुर पुलिस स्टेशन
  • पश्चिमी जोन के द्वारका पुलिस स्टेशन
  • केंद्रीय जोन सदर बाजार पुलिस स्टेशन
  • नई दिल्ली जोन दिल्ली कैंट
  • दक्षिणी जोन ग्रेटर कैलाश
  • उत्तरी जोन रोहिणी सेक्टर-14।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed