{"_id":"5fff85ed8ebc3e2e382960c2","slug":"delhi-news-nanak-di-hatti-adorned-with-star-lights-and-bouquets-on-the-ghazipur-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर बॉर्डर पर स्टार लाइटों और गुलदस्तों से सजी है 'नानक दी हट्टी', लुभाता है किसान घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर बॉर्डर पर स्टार लाइटों और गुलदस्तों से सजी है 'नानक दी हट्टी', लुभाता है किसान घर
Thu, 14 Jan 2021 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 Jan 2021 05:14 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर सुरजीत सिंह...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर बॉर्डर पर सुरजीत सिंह ने अकेले की कड़ी मेहनत से दो दिन के भीतर एक आकर्षक किसान घर तैयार किया है। किसान आंदोलन में आने वाले लोग यहां पर सुकून के पल गुजार रहे हैं। सुरजीत सिंह ने इस जगह का नाम नानक दी हट्टी रखी है जिसको उन्होंने स्टार लाइटों और सजीव गुलदस्तों से सजाया है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन में कृषि कानूनों की खिलाफत के अलावा विविध प्रकार की गतिविधियां भी हो रही हैं। यहां पहुंचे किसान अपने कौशल का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि आंदोलन स्थल पर वक्त काट रहे उनके सहयोगियों के बीच नयापन बरकरार रहे जिसके कारण यहां पर रोज नए नए प्रयोग नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पीलीभीत से गाजीपुर बॉर्डर पर आए सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने बाजार जाकर सजावट के सारे सामान खरीदे हैं। उन्होंने सोचा कि क्यों ना अपने टेंट को कुछ अलग रूप् दिया जाय। जिसके बाद दो दिनों के भीतर उन्होंने इसे रंग बिरंगी इलेक्ट्रिक लाइटों से सजा दिया। जिसके सामने उन्होंने एक छोटा गार्डन भी विकसित किया है।
विज्ञापन
बांस की बल्लियों को जोड़कर उन्होंने इसकी बाउंड्री बनाई है। इसमें लकड़ी का गेट भी लगाया है। इसके चारों ओर हरे-भरे पौधों वाले गमले रस्सियों से बांधकर लटकाए हैं। फूलों से सजे आधा दर्जन गमले जमीन पर भी रखे हैं। इसमें सर्वाधिक गेंदे और डेहलिया की किस्में शामिल हैं। यहां पर कुर्सियां और मेज रखी है, जहां पर बैठकर लोग समय बिता रहे हैं। सुरजीत ने बताया कि गुरुनानक जी की इस हट्टी में सभी का स्वागत है।