{"_id":"60456a378ebc3e591351d393","slug":"delhi-news-mp-gautam-gambhir-says-always-feels-at-home-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद गौतम गंभीर ने कहा- पश्चिम बंगाल में हमेशा घर जैसा महसूस करता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद गौतम गंभीर ने कहा- पश्चिम बंगाल में हमेशा घर जैसा महसूस करता हूं
Mon, 08 Mar 2021 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 08 Mar 2021 05:35 AM IST
विज्ञापन
गौतम गंभीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में उन्हें हमेशा घर जैसा महसूस होता है। भाजपा नेता और पूर्व क्रिकेटर गंभीर 22 मार्च से बंगाल में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। वह बंगाल में सभी आठ चरणों और असम के तीन चरणों के चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद गंभीर का यह दिल्ली से बाहर भाजपा के लिए पहला बड़ा चुनावी प्रचार होगा। इससे पहले वह पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के लिए प्रचार करने गए थे। उन्होंने दिसंबर 2020 में जिला विकास परिषद चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर जाने की योजना थी लेकिन यह संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन
गंभीर ने कहा कि उन्हें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान से काफी दुख हुआ जिसमें उन्होंने भाजपा को बाहरी पार्टी बताया था और कहा था कि इसकी प्रदेश में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हें कभी भी एक क्षण को यह महसूस नहीं हुआ कि वह बाहरी हैं भले ही वह कोलकाता या बंगाल के किसी जगह पैदा नहीं हुए या प्रेसीडेंसी कॉलेज या जाधवपुर यूनिवर्सिटी में पढ़े या फिर पार्क स्ट्रीट से एग रोल नहीं खाया।
जब भी वह यहां आए उन्हें हमेशा बंगाल में परिवार की तरह प्यार और आशीर्वाद मिला। गंभीर की कप्तानी में ही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता और प्रदेश में उनके युवा प्रशंसकों का एक बड़ा तबका है।