फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : More than 56 thousand people got corona vaccine in the capital

राजधानी में रिकॉर्ड 56 हजार से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना का टीका, अब हर दिन वैक्सीन

Fri, 02 Apr 2021 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Apr 2021 04:43 AM IST
सार

  • पहले दिन लोगों में दिखा उत्साह, सुबह 9 बजे से ही उमड़ी रही भीड़

विज्ञापन
Delhi News : More than 56 thousand people got corona vaccine in the capital
टीकाकरण... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में कल से 45 से अधिक आयु के लोगों का भी टीकाकरण शुरू हो गया। तीसरे चरण के पहले दिन लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। 500 केंद्रों पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। सुबह 9 बजे से ही केंद्रों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। यहां वैक्सीनेशन के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। अस्पताल में 45 साल से अधिक उम्र के और 60 साल से ज्यादा उम्र वाले लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आए। टीका लगवाने आई प्रतिभा ने बताया कि वह गृहिणी हैं। जब उन्हें जानकारी मिली कि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगेगी और अब इसमें पुरानी बीमारी से पीड़ित वाला मानक हटा दिया गया है तो वह भी टीका लगवाने के लिए आ गई। वह सुबह 9 बजे ही आ गई थी। उन्हें टीका लगने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन


हालांकि, अस्पताल में कुछ लोगों को यह भी शिकायत थी कि उनका नंबर काफी देर में आ रहा है। एक डॉक्टर ने कहा कि पूर्व निर्धारित प्रोटोकॉल के हिसाब से ही टीका लगाया जा रहा है। पात्र व्यक्ति की पूरी जानकारी मिलने के बाद ही वैक्सीन लगाई जा रही है। सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी लोगों की भीड़ रही। द्वारका के आकाश अस्पताल में शाम 6 बजे तक 180 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। इनमें करीब 70 लोग 45 साल से ज्यादा उम्र वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में अभी तक करीब 11 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें 45 साल से अधिक उम्र के (पुरानी बीमारियों से पीड़ित) करीब 65 हजार लोग। 4 लाख 16 हजार बुजुर्ग, 03 लाख 50 हजार अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों और 02 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। टीके के लिए अधिक केंद्र बनाने और 45 साल से उम्र के सभी व्यक्तियों को टीके लगवाने की अनुमति मिलने के बाद अब टीकाकरण में काफी तेजी आ सकती है।

45 साल से अधिक उम्र के 65 लाख लोग
दिल्ली में 45 साल से अधिक उम्र के करीब 65 लाख लोग हैं। इसमें 60 साल से अधिक उम्र के करीब 21 लाख लोग शामिल हैं। सरकार की कोशिश है कि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण जल्द पूरा कर लिया जाए।

रिकॉर्ड 56 हजार से ज्यादा को टीका
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 56,531 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें कुल 49,471 लोगों को पहली व 7060 को टीके की दूसरी खुराक दी गई। को-विन पोर्टल पर जाकर ही वैक्सीन के लिए पंजीकरण हुआ। हालांकि, अब लोगों को किसी भी प्रकार के मेडिकल प्रमाण पत्र को दिखाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। बृहस्पतिवार को सुबह 9 से दोपहर 03 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण वालों को टीका लगाया गया। इसके बाद रात 9 बजे तक सीधा केंद्र पर आकर पंजीकरण कराने वालों को वैक्सीन लगाई गई।

लोगों में टीकाकरण के प्रति काफी उत्साह दिख रहा है, जिस हिसाब से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं उसके लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवाएं। उम्मीद है कि अब नए नियम के बाद रिकॉर्ड स्तर पर टीकाकरण होगा।

- डॉ. सुरेश कुमार, चिकित्सा निदेशक, लोकनायक अस्पताल

अब हर दिन लगेगा टीका
केंद्र सरकार के आदेश के बाद अब दिल्ली में इस माह से हर दिन लोगों को टीका लगाया जाएगा। सरकारी छुट्टी और रविवार के दिन भी कोरोना वैक्सीन लगवाई जा सकेगी। दिल्ली सरकार ने इस बाबत सभी जिला अधिकारियों और सरकारी व निजी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed