फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    Delhi news : miscreants entered the house to commit robbery but daughter showed presence of mind

दिल्ली : घर में डकैती डालने घुसे बदमाश, बेटी ने दिखाई सूझबूझ तो टली बला

Fri, 25 Jun 2021 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Jun 2021 04:18 AM IST
सार

  • पांच बदमाशों ने मां-बेटे को हथियारों के बल पर बना लिया बंधक
  • वारदात के समय महिला कर रही थी बेटी से वीडियो कॉल
  • पड़ोसी को सूचना देने पर घिरे बदमाश, फायरिंग करते हुए भाग निकले

विज्ञापन
 Delhi news : miscreants entered the house to commit robbery but daughter showed presence of mind
demo pic...

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े नकाबपोश पांच बदमाश एक घर में डकैती के इरादे से घुस गए। उन्होंने पिस्टल व चाकू दिखाकर मां-बेटे को बंधक बना लिया। इस दौरान महिला का गला दबाना शुरू कर दिया। वारदात के समय महिला अपनी दिल्ली से बाहर रहने वाली बेटी से वीडियो कॉल कर रही थी। बेटी को जब पता लगा कि घर में कुछ गड़बड़ है तो उसने पड़ोस में रहने वाले अपने पारिवारिक सदस्य को खबर दे दी। गली में भीड़ इकट्ठा हो गई। 

विज्ञापन


पकड़े जाने के डर से बदमाश फायरिंग करते हुए मुस्तफाबाद की ओर फरार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। हालांकि, दयालपुर थाना पुलिस ने डकैती के मामले को लूट में दर्ज किया है। मामले पर पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पुनीत निर्मल (23) परिवार के साथ गली नंबर-13, महालक्ष्मी एंक्लेव, करावल नगर में रहता है। परिवार में पिता भगवत प्रसाद निर्मल, मां व अन्य सदस्य हैं। पुनीत एम फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। कुछ दिन से पुनीत की तबीयत ठीक नहीं है। उसकी एक छोटी सर्जरी हुई है। बुधवार दोपहर वह मां के साथ घर में था। पुनीत ने बताया कि मां बड़ी बहन दीप्ति निर्मल से वीडियो कॉल कर बात कर रही थी। करीब 2.15 बजे अचानक डोर बेल बजी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां गेट पर पहुंची तो दो लड़के वहां खड़े थे। लड़कों ने मां से राम-राम कर कहा कि वह मंडोली से आए हैं, बाबू जी हैं क्या। मां ने मना किया तो आरोपी पानी पिलाने की बात करने लगे। जैसे ही महिला पानी लेने अंदर जाने लगी तभी एक-एक कर पांच लड़के अंदर आ गए। दो के हाथ में पिस्टल व तीन के हाथ में चाकू थे। एक युवक ने मां की कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसका गला दबाना शुरू कर दिया। एक अन्य युवक ने पुनीत की गर्दन पर चाकू लगा दिया। 


मां का मोबाइल छीनने के बाद आरोपियों ने कैश व जेवरात की मांग की। उधर, वारदात के समय मां की दीप्ति से कॉल चल ही रही थी। दीप्ति ने फौरन स्थिति को भांपकर पड़ोस में रहने वाले संजीव को सूचना दे दी। पुनीत ने भी घर में शोर मचा दिया। गली में पड़ोसियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भनक लगने पर बदमाश महिला का मोबाइल लेकर गली में पहुंचे और फायरिंग करते हुए बाइक से मुस्तफाबाद की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed