फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : minister satyendra jain said will clean yamuna river in three years

मंत्रीजी का दावाः तीन साल में यमुना को साफ कर पेश करेंगे उदाहरण

Wed, 17 Feb 2021 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Feb 2021 05:17 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : minister satyendra jain said will clean yamuna river in three years
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर कहा कि आने वाले तीन सालों में यमुना को साफ कर उदाहरण पेश किया जाएगा। साथ ही दिल्ली वासियों को 24 घंटे पानी की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्य को भी बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन


जैन ने कहा कि दिल्ली में जिस प्रकार 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होती है। इसी प्रकार अब पानी की भी आपूर्ति की जाएगी। उस समय दिल्ली सरकार ने 24 घंटे बिजली का वादा किया था। अब लोगों को सस्ते दामों पर बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से जो साल बर्बाद हुआ है। इससे सरकार के काम पर असर नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन


जैन ने कहा कि ई-वाहनों की नीति का उपयोग कर हम दिल्ली को प्रदूषण मुक्त भी बना सकते हैं। इसके लिए सरकार दिल्ली वासियों के लिए 100 ईवी स्टेशन बनाने जा रही है। इसमें 500 चार्जिंग प्वाइंट होंगे। सरकार अभी भी अपने वादे पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी बिल साइकिल में भी दिल्ली के 73 फीसदी लोगों का बिल शून्य आया है। सभी लोगों को पेंशन भी पूरी दी गई है। दिल्ली के एक लाख 56 हजार ऑटो ड्राइवर, टैक्सी ड्राइवर को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी है। वहीं, पंजीकृत मजदूरों को 10-10 हजार रुपये की मदद की है। 

उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान सरकार ने अस्पतालों के साथ-साथ बाकी लोगों की भी सहायता की है। लाखों लोगों को सुबह-शाम का खाना खिलाने की सुविधा दी गई। आइसलेशन प्रक्रिया दिल्ली में बहुत कारगार रही। इसमें तीन लाख 12 हजार लोगों को होम आइसोलेशन में ठीक किया गया।


अब तक 37 लोगों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जा चुकी है। इसमें से नौ कोरोना वॉरियर्स, दिल्ली पुलिस के 19 जवान व आर्मी और बीएसएफ के तीन जवान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed