फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Metro corridor from Majlis Park to Shiv Vihar completed bottleneck of Pink Line removed

दिल्ली : मजलिस पार्क से शिव विहार तक एक हुआ मेट्रो कॉरिडोर, पिंक लाइन की अड़चन दूर

Sat, 03 Jul 2021 03:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Jul 2021 03:22 AM IST
सार

  • त्रिलोकपुरी-मयूर विहार पॉकेट-वन सेक्शन पर ट्रायल शुरू
  • जुलाई के अंत तक दौड़ेगी ट्रेन, सितंबर तक होगी ड्राइवरलेस
  • पिंक लाइन के इस हिस्से का काम था अधूरा, एक ट्रेन से पूरा नहीं होता था सफर

विज्ञापन
Delhi News : Metro corridor from Majlis Park to Shiv Vihar completed bottleneck of Pink Line removed
pink line metro

विस्तार

रिंग मेट्रो के तौर पर तैयार हो रही दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन की बड़ी अड़चन दूर होने जा रही है। त्रिलोकपुरी-मयूर विहार पॉकेट-1 सेक्शन का काम पूरा होने के साथ दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने पिंक लाइन के इस हिस्से का ट्रायल शुरू कर दिया है। यदि कोई तकनीकी खामी नहीं आई तो जुलाई के आखिर तक इस ट्रैक पर मेट्रो दौड़ने लगेंगी। 

विज्ञापन


इसके बाद मेट्रो की दूसरी सभी लाइनें रिंग मेट्रो से जुड़ जाएंगी। इससे मेट्रो नेटवर्क में दाखिल होने के बाद मुुसाफिर दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर सफर कर सकेंगे। दिलचस्प यह है कि सितंबर तक पिंक लाइन को पूरी तरह से ड्राइवरलेस भी कर दिया जाएगा। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉक्टर मंगू सिंह का मानना है कि मेट्रो के ड्राइवरलेस होने से दुर्घटना की आशंका न के बराबर रहती है। वहीं, लेटलतीफी की समस्या भी नहीं रहती।
विज्ञापन


2023 में तैयार हो जाएगी मेट्रो की पहली रिंग
फेज-4 के तहत डीएमआरसी मौजपुुर से मजलिस पार्क को जोड़ने के लिए एक अन्य कारीडोर का निर्माण कर रहा है। अभी 15 फीसदी से ज्यादा काम हो गया है। इसे 2023 तक पूरा कर लिया जाना है। इसके बाद दिल्ली मेट्रो की पहली व इकलौती रिंग पूरी हो जाएगी। वहीं, 70 किमी लंबी रिंग दिल्ली मेट्रो समेत देश सबसे लंबी सिंगल लाइन मेट्रो कॉरिडोर का भी तमगा हासिल कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीओडी से बढ़ेंगी सहूलियतें
दिल्ली के मास्टर प्लान-2041 में ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलेपमेंट (टीओडी) को प्रोत्साहित किया गया है। मंगू सिंह बताते हैं कि टीओडी के तहत रेजीडेंशियल, कॉमर्शियल, स्कूल, अस्पताल सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं मेट्रो के पास होंगी। अगर कहीं जाने की जरूरत भी पड़ी तो मेट्रो से जल्दी और आसानी से पहुंचा जा सकेगा। रिंग मेट्रो से टीओडी को और बढ़ावा मिलेगा और इससे दिल्लीवासियों के लिए सहूलियतें काफी बढ़ जाएंगी।

पिंक लाइन पर ढाई साल पहले चली थी मेट्रो
पिंक लाइन पर करीब ढाई साल पहले टुकड़ों में मेट्रो चलनी शुरू हुई थी। अभी मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच मेट्रो सेवा है। मजलिस पार्क से मयूर विहार (पॉकेट-वन) के बीच एक सेक्शन है तो दूसरे सेक्शन पर त्रिलोकपुरी-शिव विहार के बीच है। त्रिलोकपुुरी-मयूर विहार सेक्शन पूरा न होने मेट्रो लाइन पूरी तरह जुुड़ नहीं सकी थी। अब यह अड़चन दूर होने जा रही है। इससे पहले 2018 में मजलिस पार्क-दुर्गाबाई देशमुख (साउथ कैंपस), साउथ कैंपस-लाजपत नगर, त्रिलोकपुरी-संजय लेक-शिव विहार और लाजपत नगर-मयूर विहार फेज-वन के बीच मेट्रो की शुरुआत हुई थी।


58.59 किमी लंबे कॉरिडोर में 38 मेट्रो स्टेशन
मेट्रो के 58.59 किलोमीटर के दायरे में पिंक लाइन पर कुल 38 स्टेशन हैं। इनमें 26 ऐलिवेटेड और 12 अंडरग्राउंड हैं। खास बात यह है कि पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो की पहली लाइन होगी, जिससे सभी लाइनों के लिए 12 इंटरचेंज स्टेशन होंगे।

रिंग मेट्रो से जड़ने वाली दूसरी लाइनें

  • रेड लाइन-नेताजी सुभाष प्लेस, वेलकम
  • येलो लाइन-आजादपुर, आईएनए
  • ब्लू लाइन-राजौरी गार्डन, मयूर विहार(फेज-वन), आनंद विहार, कड़कड़डूमा
  • ग्रीन लाइन-पंजाबी बाग वेस्ट
  • वॉयलेट-वजीराबाद शूरघाट, लाजपत नगर
  • एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन-साउथ कैंपस
  • मजेंटा लाइन-आजादपुर, मजलिस पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed