{"_id":"603ec36935c3625d912a0ac3","slug":"delhi-news-mcd-byelection-results-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली नगर निगम उपचुनावः पांच वार्डों पर आज होगा हार जीत का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली नगर निगम उपचुनावः पांच वार्डों पर आज होगा हार जीत का फैसला
Wed, 03 Mar 2021 09:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 03 Mar 2021 09:22 AM IST
सार
नगर निगम उपचुनाव को लेकर आज पांच सीटों पर हार-जीत का फैसला हो जाएगा। इसके लिए मतगणना शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
मतगणना के लिए मंडावली में तैयार स्ट्रॉन्ग रूम...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चार वार्डों में आप को बढ़त
विज्ञापन
नगर निगम उपचुनाव के लिए रोहिणी सी, शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर इलाके में चुनाव हुआ है जिसमें से चौहान बांगर को छोड़कर सभी चार सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस आगे
वहीं कांग्रेस एक सरप्राइज फैक्टर की तरह सामने आई है और चौहान बांगर सीट पर 3000 से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए है।
2022 के निगम चुनाव की दिशा तय करेगा उपचुनाव
इस चुनाव से वर्ष 2022 में होने वाले निगम चुनाव की भी दिशा तय होगी और जनता का रूझान पता चलेगा। वहीं, दूसरी ओर चुनाव के बाद ही तीनों प्रमुख पार्टी की ओर से नेता जीत की दावेदारी ठोक चुके हैं। तीनों पार्टियां इसे अगले निगम चुनाव का सेमीफाइनल मानकर चल रही हैं।
विज्ञापन
सभी तैयारियां कल शाम को हो गईं थी पूरी
चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मतगणना को लेकर आयोग की ओर से सभी तैयारियां पूरी हैं। इसके लिए केंद्रों पर 45 मतगणना पार्टी तैनात रहेंगी। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। वहीं, मतगणना केंद्र पर पहुंचने वाले पार्टी उम्मीदवारों व उनके सदस्यों को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
28 फरवरी को हुए थे पांचों वार्डों में चुनाव
बता दें कि पांच वार्डों की सीटों पर गत 28 फरवरी को 44 केंद्रों पर उपचुनाव हुआ था। इसमें सभी वार्डों के कुल 24,24,14 मतदाताओं में से 12,32,99 मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया था। इस वजह से कुल 50.86 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे अधिक मतदान कल्याणपुरी वार्ड में 59.19 फीसदी दर्ज किया गया था जबकि सबसे कम शालीमार बाग 43.33 फीसदी रहा था।