फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    Delhi news :   In Jahangirpuri, miscreants created ruckus in the street

जहांगीरपुरी में उपद्रवियों ने गली में मचाया उत्पात, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े

Fri, 04 Jun 2021 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Jun 2021 05:32 AM IST
सार

  • किसी विवाद को लेकर एक युवक की तलाश करने पहुंचे थे आरोपी
  • नहीं मिलने पर गली में खड़ी करीब आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़कर फरार हो गए

विज्ञापन
 Delhi news :   In Jahangirpuri, miscreants created ruckus in the street
दिल्ली में फिर रोडरेज... - फोटो : amar ujala

विस्तार

जहांगीरपुरी इलाके में बुधवार रात दो दर्जन से अधिक लोगों ने एक गली में जमकर उत्पात मचाया। हंगामा होता देख महिलाएं और बच्चे खुद को बचाते हुए घरों में घुस गए। उपद्रवी गली में किसी की तलाश करते हुए आए थे, जिसके नहीं मिलने पर गली में खड़ी करीब आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़कर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों से हमलावरों की पहचान की और बृहस्पतिवार रात तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात करीब सवा नौ बजे दो दर्जन से अधिक लोग जहांगीरपुरी की एक गली में पहुंचकर हंगामा करने लगे। सभी के हाथों में लाठी, डंडे और हॉकी थी। कुछ युवकों के हाथ में हथियार भी थे। हमलावर किसी युवक की तलाश कर रहे थे। सभी शोरशराबा करने के साथ-साथ गाली-गलौज कर रहे थे। कोई भी व्यक्ति उनके सामने नहीं आ रहे थे। गली में मौजूद महिलाएं एवं बच्चे घर में घुस गए। किसी को न पाकर हमलावर गली में पार्क वाहनों को नुकसान पहुंचाने लगे। वैन, ऑटो, माल ढोने वाले टेंपो और कार के अलावा दुपहिया वाहनों के शीशे तोड़ दिए। दुपहिया वाहनों को नीचे गिराकर सभी फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के दौरान आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला और हमला करने आए पांच लोगों की पहचान कर बृहस्पतिवार शाम तक उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उन लोगों का वहां रहने वाले एक युवक से विवाद हो गया था, जिसकी तलाश करते हुए सभी उस गली में पहुंचे थे। युवक के नहीं मिलने पर सभी वाहनों में तोड़फोड़ कर वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक गली से दूसरी गली के बीच का यह विवाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed