फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›     Delhi News : Illegal arms smuggler arrested with 10 pistols

अवैध हथियार तस्कर को 10 पिस्टल समेत दबोचा, एमपी से लेकर आता था हथियार

Fri, 12 Mar 2021 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Mar 2021 03:43 AM IST
सार

  • 50 कारतूस भी बरामद, स्पेशल सेल कर रही पूछताछ
  • दिल्ली-एनसीआर में अब तक कर चुका है 400 पिस्टल और 800 कारतूस सप्लाई

विज्ञापन
  Delhi News : Illegal arms smuggler arrested with 10 pistols
आरोपी संजय... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अवैध हथियार तस्कर को इंद्रप्रस्थ पार्क से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 10 पिस्टल और 50 कारतूस बरामद किए गए हैं। वह मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली, एनसीआर और यूपी में सप्लाई करता था। अब तक वह 400 पिस्टल और 800 से ज्यादा कारतूस सप्लाई कर चुका है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुमार कुशवाह के अनुसार, इंस्पेक्टर शिव कुमार को नौ मार्च को सूचना मिली थी कि अवैध हथियार तस्कर गांव बिशनपुरी जिला अलीगढ़ (यूपी) निवासी संजय कुमार (30) रात के समय इंद्रप्रस्थ पार्क के गेट नंबर दो के पास हथियारों की खेप लेकर आएगा। एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर, कर्मवीर व एसआई राजेश कुमार की टीम ने घेराबंदी कर संजय को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद से .32 बोर की सात सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, .315 बोर की तीन सिंगल सूट पिस्टल व 50 कारतूस बरामद किए गए। आरोपी ने बताया कि वह अवैध हथियार बुरहानपुर, मध्य प्रदेश से लेकर आता था। वह चार वर्षों से तस्करी कर रहा है। ये मध्य प्रदेश से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल नौ से 12 हजार में खरीदता था और उसे दिल्ली-एनसीआर व यूपी में 20 से 30 हजार रुपये में बेचता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सिंगल सूट पिस्टल को 3500 से 4500 में खरीदकर सात से आठ हजार रुपये में बेचता था। संजय ने बताया कि उसे उसके गांव के ही सागर गौतम ने अवैध हथियारों की तस्करी में धकेला था। संजय ने जल्द ही अवैध हथियार सप्लाई करने का अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया था। स्पेशल सेल ने 24 नवंबर, 2020 को सागर गौतम को गिरफ्तार किया था। 


वारदात में भी शामिल रहा संजय
यूपी पुलिस ने संजय को आर्म्स एक्ट में वर्ष 2019 में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ थाना जावा, अलीगढ में हत्या का मामला दर्ज है। स्पेशल सेल संजय के नेटवर्क को खंगालने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed