फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Herbs will flourish in the Red Fort

सीआईएसएफ की मुहिम : लाल किले में लहलहाएंगी जड़ी-बूटियां, आंगन में खिलेंगे फलदार पौधे

Sun, 13 Jun 2021 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Jun 2021 06:15 AM IST
सार

  • सीआईएसएफ के जवान तैयार करेंगे आयुर्वेदिक औषधीय गुण वाले पौधों की नर्सरी
  • सीआईएसएफ एनसीआर सेक्टर के महानिरीक्षक दयाल गंगवार ने खुद इसकी कमान संभाली है

विज्ञापन
Delhi News : Herbs will flourish in the Red Fort
लाल किले में पौधरोपण... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐतिहासिक लाल किले में अब प्राचीन जड़ी-बूटियां संजोई जाएंगी। आयुर्वेदिक औषधीय गुण वाली बूटियां इसके प्रांगण की शोभा बनेंगी। फलदार पौधे व छायादार वृक्ष भी इस प्रांगण में होंगे। ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा में लगे सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के जवान इस मुहिम में जुटे है।

विज्ञापन


सीआईएसएफ एनसीआर सेक्टर के महानिरीक्षक दयाल गंगवार ने खुद इसकी कमान संभाली है। उन्होंने बताया कि इसके लिए नर्सरी तैयार की गई है। इसमें फलदार पेड़, छायादार पेड़ और करीब 20 तरह के औषधीय गुणों वाले पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं। इस तरह का अभियान दिल्ली ही नहीं गाजियाबाद में भी चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


लाल किला परिसर में वृहद पौधरोपण अभियान शुरू करने के मौके पर गंगवार ने आह्वान किया कि सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण भेंट कर सकें। कोरोना महामारी का सबक है कि जवानों को कुछ ऐसा काम करना है कि प्राकृतिक रूप से ऑक्सीजन की कमी न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण भेंट करना चाहते हैं तो पौधरोपण, जल पुनर्चक्रीकरण, भूजल को बढ़ाने के प्रति जागरूक होना होगा। सीआईएसएफ ने अभियान के तहत बीस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें अधिकतर औषधीय पौधे हैं। पेड़ बनने पर इनसे रोगों का शुरुआती उपचार संभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed