{"_id":"61c8fe4eeb0035345f30d1ef","slug":"delhi-news-gym-manager-beaten-for-refused-to-pay-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : जिम मैनेजर ने रंगदारी देने से मना कर दिया तो पीट-पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : जिम मैनेजर ने रंगदारी देने से मना कर दिया तो पीट-पीटकर किया अधमरा
Mon, 27 Dec 2021 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Dec 2021 05:14 AM IST
सार
आरोपियों ने पहले एक साल तक की जिम में कसरत और इसके बाद पैसे देने बंद कर दिेए। बाद में मांगने लगे 50 हजार रुपये महीना, मना करने पर दिया वारदात को अंजाम। पुलिस को खबर देने पर दी थी जान से मारने की धमकी।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में रंगदारी देने से मना करने पर बदमाशों ने जिम मैनेजर को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने पुलिस को खबर करने पर जान से मारने की धमकी दी। एक सप्ताह बाद किसी तरह पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गप्पू डेढ़ा व उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज पुलिस निकलवाकर जांच कर रही है। आरोपी हर माह 50 हजार रुपये की रंगदारी की डिमांड कर रहा था। पीड़ित मैनेजर ऋषभ ने रंगदारी देने से इंकार कर दिया था। जगतपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित पंकज त्यागी परिवार के साथ जगतपुरी के कृष्णा नगर इलाके में रहते हैं। उनका अपने घर के पास ही फिटनेस ट्रैक के नाम से जिम है। पिछले करीब चार साल से वह जिम चला रहे हैं। जिम की देखरेख का काम ऋषभ नामक युवक ने संभाला हुआ है। पंकज ने उसे ही जिम का मैनेजर बनाया हुआ है। पिछले करीब एक साल से इलाके का ही रहने वाला गप्पू डेढ़ा नामक युवक अपने दोस्तों के साथ कसरत के लिए आता था। कुछ माह से उसने जिम में रुपये देना बंद कर दिया था। अब वह उल्टा जिम मालिक से ही हर माह पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगा। गत 19 दिसंबर को जिम मैनेजर ऋषभ ने रंगदारी देने से मना किया तो गप्पू और उसके साथियो ने मारपीट कर ऋषभ को अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पीछाकर उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। पुलिस सेशिकायत करने पर ऋषभ को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी का कहना था कि उस पर पहले से 15-16 मुकदमे दर्ज हैं। एक और मुकदमा दर्ज हो जाएगा तो उस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने मामले की सूचना शनिवार को पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन