फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Free dialysis at Bala Sahib Hospital

20 साल बाद : बाला साहिब अस्पताल में मुफ्त कराएं डायलिसिस

Mon, 08 Mar 2021 04:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Mar 2021 04:35 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : Free dialysis at Bala Sahib Hospital
डायलिसिस केंद्र - फोटो : amar ujala

सराय काले खां स्थित बाला साहिब अस्पताल रविवार को एक बार फिर मरीजों के लिए खुल गया है। सिख राजनीति की भेंट चढ़ा यह अस्पताल 20 साल बाद फिर से शुरू किया गया है। इस अस्पताल में रोज 500 मरीजों का डायलिसिस किया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन इस अस्पताल में डायलिसिस के लिए एक रुपया भी नहीं लिया जाएगा और सभी के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर यह भी घोषणा की गई कि जल्द ही इस अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर 1000 बेड वाला किया जाएगा।
विज्ञापन


पंथ रत्न बाबा हरबंस सिंह कार सेवा वालों के नाम पर बने अस्पताल का उद्घाटन बाबा बचन सिंह ने गुरुद्वारा बाला साहिब परिसर में किया। यह अस्पताल 24 घंटे काम करेगा। विधिवत उद्घाटन से पहले गुरुद्वारा बंगला साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रणजीत सिंह ने अरदास की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह गर्व करने जैसा मौका है। इस अस्पताल में प्रतिदिन 500 मरीजों का डायलिसिस हो सकेगा। अस्पताल में कोई बिलिंग या पेमेंट काउंटर नहीं होगा। लोगों को गुरू का लंगर छकाया जाएगा।


किसान नेता राकेश टिकैत को किया सम्मानित
डायलिसिस केंद्र शुरू होने के मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत, राजेंद्र सिंह चड्ढा भी मौजूद थे। प्रबंधक कमेटी की तरफ टिकैत को सम्मानित किया गया। इस मौके पर टिकैत ने कहा कि हम 20 साल से यह इमारत देख रहे थे और हैरान थे कि सिख तो जिस काम को शुरू कर लेते हैं कभी बीच में नहीं छोड़ते। यह सुन कर खुशी हुई कि सभी का इस केंद्र पर सभी का इलाज मुफ्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed