फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: firing in national capital on minor issues

राजधानी में चल जाती हैं मामूली बात पर गोली, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Fri, 05 Mar 2021 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 05:34 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: firing in national capital on minor issues
demo pic...

राजधानी में लोग छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे की जान लेने पर आमादा हैं। शाहदरा के राम नगर और और जाफराबाद इलाके में बदमाशों ने बेहद मामूली बात पर गोलियां चला दी। राम नगर में गली में खड़े ऑटो हटाने में देरी होने पर एक युवक ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। गनीमत यह रही कि हमले में कोई जख्मी नहीं हुआ। वहीं जाफराबाद के मौजपुर में नशे में धुत बदमाश ने एक युवक पर गोलियां बरसां दीं। पैर में गोली लगने के बाद युवक को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मानसरोवर पार्क और जाफराबाद थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। मानसरोवर पार्क मामले में पुलिस ने आरोपी शशांक उर्फ शिवा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। जाफराबाद मामले में आरोपी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


वारदात नंबर-एक
मानसरोवर पार्क मामले में पीड़ित आकिब (23) परिवार के साथ राम नगर, शाहदरा में रहता है। इसकी बहन रहनुमा (30) का लेडी हार्डिंग अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। परिजन बुधवार दोपहर को उसे ऑटो से लेकर घर पहुंचे। रहनुमा को उसका भाई आकिब ऑटो से उतार रहा था। इसी दौरान उनकी गली में ही रहने वाला शशांक उर्फ शिवा वहां पहुंच गया। वह जल्दी से ऑटो हटाने के लिए कहने लगा। आकिब ने बहन को उतरकर सामान उतारने की बात की। इस पर शशांक भड़क गया और आकिब से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी पैदल भागकर अपने घर गया और वहां से पिस्टल ले आया। आते ही आरोपी ने तीन राउंड गोलियां चला दीं। वारदात के बाद वह फरार हो गया। आकिब के चाचा जावेद ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा और गोली का लेड मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार को आरोपी शशांक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात नंबर-दो
जाफराबाद के मौजपुर में एक बदमाश ने दानिश (21) के पैर में गोली मार दी। दानिश परिवार के साथ गली नंबर-2, सुभाष मोहल्ला, मौजपुर में रहता है। वारदात के समय वह घर से नाश्ता लेने लिए निकला था। इस बीच वह विजय मोहल्ला चौक पर पहुंचा तो नशे में धुत आसिफ नामक बदमाश उसको आवाज देकर बुलाने लगा। दानिश ने उसे अनसुना कर दिया तो वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अचानक आरोपी ने पिस्टल निकाली और जमीन की ओर करके कई राउंड गोलियां चला दीं। एक गोली दानिश के पैर में लग गई। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। दानिश के परिजन उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज हुआ। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी आसिफ की तलाश शुरू कर दी है। आसिफ जाफराबाद का घोषित बदमाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed