{"_id":"6036e4878ebc3ee96959ac7b","slug":"delhi-news-fire-in-the-forest-of-yamuna-catchment","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना खादर के पास जंगल में लगी आग, आसमान में फैला सफेद और भूरा धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना खादर के पास जंगल में लगी आग, आसमान में फैला सफेद और भूरा धुआं
Thu, 25 Feb 2021 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 25 Feb 2021 05:13 AM IST
विज्ञापन
आग पर काबू पाने की कोशिश...
- फोटो : अमर उजाला
गर्मियों की आहट के साथ ही आग की घटनाएं सामने आने लगी हैं। राजघाट के नजदीक बुधवार दोपहर जंगलों में आग लग गई। देखते ही देखते चारों ओर सफेद और भूरा धुआं फैल गया। दमकल की 15 गाड़ियों ने 4 घंटे मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया। देर रात तक कूलिंग का काम जारी था। पुलिस को आशंका है कि किसी ने जलती बीड़ी या सिगरेट वहां फेंक दी, जिससे आग लगी। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर 2:15 बजे सूचना मिली कि इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के पीछे, यमुना खादर के जंगल में आग लग गई है। आग ने काफी बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। राजघाट के आसपास चारों ओर धुआं फैल गया। शुरू में दमकल की 6 गाड़ियों को भेजा गया। इसके बाद हालात को देखते हुए और गाड़ियां भेजी गईं। शाम करीब 6:35 बजे किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन