{"_id":"6039a1852e5b0a45f41bdc89","slug":"delhi-news-fire-breaks-out-at-a-factory-in-pratap-nagar-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः प्रताप नगर में कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग से एक की मौत, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः प्रताप नगर में कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग से एक की मौत, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
Sat, 27 Feb 2021 09:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 27 Feb 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
कपड़ा फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : ani
दिल्ली में प्रताप नगर की एक कपड़ा फैक्टरी में सुबह-सुबह भीषण आग लग गई है। खबर मिलते ही दमकल की दर्जनभर गाड़ियांं मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस वक्त वहां राहत व बचाव कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं खबर है कि फैक्टरी से एक शव बरामद किया गया है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। इस वक्त मौके पर दमकल की 28 गाड़ियां मौजूद हैं और कूलिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन
सिलिंडर फटने से हुआ हादसा
फायर ऑफिसर राजिंदर अटवाल ने बताया कि एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक यह आग एलपीजी सिलिंडर के फटने से लगी थी। एक दमकलकर्मी राहत व बचाव कार्य के दौरान जख्मी हो गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कूलिंग का काम जारी है।
विज्ञापन
इससे पहले दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया था कि, 'सब लोग यहां से निकल गए हैं, एक-दो लोगों को हल्की चोट आई, फायर विभाग के एक व्यक्ति को चोट आई है। हमारी गाड़ियां काम कर रही हैं, आग काबू में है।'
#UPDATE: One body recovered from the site in Pratap Nagar area where a fire broke out this morning. A total of 28 fire tenders working at the site. More details awaited.
— ANI (@ANI) February 27, 2021
Delhi: Fire breaks out at a factory in Pratap Nagar area. Fire tenders present at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/R7ZvFXiOcM
— ANI (@ANI) February 27, 2021