फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: February 12 was the hottest in five years

दिल्ली में बदली मौसम की चाल, पांच साल में सबसे गर्म रहा 12 फरवरी

Sat, 13 Feb 2021 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Feb 2021 05:24 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: February 12 was the hottest in five years
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में गर्मी दस्तक दे चुकी है। लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिससे पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया। साल 2016 में यह 27 डिग्री रहा था। न्यूनतम तापमान भी सामान्य के बराबर पहुंच गया है। अब केवल सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। आने वाले सप्ताह में तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाकों से ठंड अब वापसी की राह पर है। पर्वतीय इलाकों में हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण सर्दी थोड़ा रंग दिखा रही है। यही वजह है कि इसका आंशिक असर सुबह-शाम दिल्ली पर भी पड़ रहा है। हवा की चाल भी शांत है। इसलिए न्यूनतम तापमान में कोई खास कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 10.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम सामान्य से चार अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 व न्यूनतम 51 फीसदी दर्ज किया गया। दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा बहुत खराब श्रेणी में बरकरार
दिल्ली-एनसीआर की हवा शुक्रवार को भी बहुत खराब श्रेणी में बनी रही। गाजियाबाद की हवा सबसे खराब स्तर पर रही। वेंटिलेशन इंडेक्स का साथ न देने की वजह से आगामी दो दिनों में भी हवा की गुणवत्ता इसी श्रेणी में बनी रहेगी। इसके बाद इसमें सुधार की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 341 दर्ज किया गया। गाजियाबाद का 372 रहा। गुरुग्राम की हवा भी खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। सफर के अनुसार, वेंटिलेशन इंडेक्स का साथ न देने व हवा शांत होने की वजह से वायु गुणवत्ता खराब हो रही है। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 133 व पीएम 2.5 का स्तर 76 दर्ज किया गया, जो औसत श्रेणी में रहे।

स्थान    एक्यूआई
गाजियाबाद    372
नोएडा    363
ग्रेटर नोएडा    352
गुरुग्राम    347
दिल्ली    341
फरीदाबाद    326
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed