फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: extension of Tughlakabad-Aerocity Corridor to Terminal-1

दिल्ली मेट्रो फेज-चारः टर्मिनल-1 तक होगा तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर, काम शुरू

Sat, 13 Feb 2021 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Feb 2021 05:52 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: extension of Tughlakabad-Aerocity Corridor to Terminal-1
delhi metro - फोटो : PTI

दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर का विस्तार टर्मिनल-1 तक किया जाएगा। इससे दक्षिणी दिल्ली सहित फरीदाबाद-दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट

विज्ञापन

तक पहुंचना आसन होगा। डीएमआरसी प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह का कहना है कि केंद्र व दिल्ली सरकार से इजाजत मिलने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया है।

दिल्ली मेट्रो ने फेज-4 में तुगलकाबाद को एयरोसिटी से जोड़ने के लिए 28.3 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनाने की योजना पहले तैयार की थी। इस रूट पर 16 स्टेशन बनने हैं। मेट्रो ने इस लाइन के निर्माण का काम भी शुरू कर दिया है। अब डीएमआरसी इस कॉरिडोर का विस्तार करने जा रही है। इसके तहत इसे टर्मिनल-एक से जोड़ दिया जाएगा। इससे टर्मिनल-एक मेजेंटा और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के बाद मेट्रो की तीसरी लाइन से जुड़ जाएगा। इसके बाद दक्षिणी दिल्ली समेत फरीदाबाद तक की एयरपोर्ट से मेट्रो के जरिए सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। 
विज्ञापन


डॉ. मंगू सिंह के मुताबिक, तुगलकाबाद-एयरोसिटी को टी-1 तक बढ़ाने की योजना तैयार की है। इससे मेट्रो रूट को विस्तार मिल जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार से मंजूरी मिलते ही इस पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे ज्यादा लोग एयरपोर्ट पहुंचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुतुब मीनार के एक किलोमीटर के दायरे में मेट्रो का निर्माण नहीं
प्रबंध निदेशक डॉ. सिंह ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(एएसआई)की ओर से दक्षिणी दक्षिणी दिल्ली में मेट्रो कॉरिडोर के अलाइनमेंट में बदलाव के लिए कहा गया। डीएमआरसी ने इसमें बदलाव कर दिया है। अब कुतुब मीनार के एक किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर ही कोई निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जरूरी बदलाव कर लिए गए हैं। वसंत कुंज का स्टेशन भी करीब डेढ़ किलोमीटर दूर होगा। 


फेज-चार की तीन रूट पर चल रहा काम, तीन पर फैसला जल्द
डीएमआरसी इस वक्त फेज-4 के तीन कॉरिडोर पर काम कर रहा है। करीब 61.67 किलोमीटर लंबी लाइन निर्माणाधीन है। तुगलकाबाद-एयरोसिटी के अलावा इनमें आरके आश्रम-जनपकुरी पश्चिम और मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर शामिल हैं। जबकि लाजपत नगर-साकेत, इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ और रिठाला-बवाना-नरेला पर सरकार की मंजूरी मिलनी है। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक ने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। कैबिनेट में तीनों कॉरिडोर के प्रस्ताव को पेश करने की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही इस पर निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed