{"_id":"604e984c8ebc3e592368f803","slug":"delhi-news-disabled-commits-suicide-after-charges-of-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : दुष्कर्म के आरोप से आहत दिव्यांग ने जान दी, युवती और उसके पिता को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : दुष्कर्म के आरोप से आहत दिव्यांग ने जान दी, युवती और उसके पिता को ठहराया जिम्मेदार
Mon, 15 Mar 2021 04:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 15 Mar 2021 04:42 AM IST
सार
- खुद को मारी गोली; इलाज के दौरान तोड़ा दम, अस्पताल से मिली पुलिस को सूचना
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छावला के गोयला गांव में दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने से आहत दिव्यांग दीपक (41) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए एक युवती और उसके पिता को जिम्मेदार ठहराया है। नोट में उसने लिखा है कि युवती को उसने दो लाख रुपये उधार दिए थे।
विज्ञापन
वापस मांगने पर पिता-पुत्री ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार को युवती ने उसके खिलाफ थाने में दुष्कर्म की शिकायत कर दी जबकि दोनों में सहमति से संबंध बने थे।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दीपक अपनी मां छोटा देवी (65) के साथ रहता था। छोटा देवी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे वह दीपक के साथ घर में थीं। वह नहाने के लिए गई थीं। दीपक के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर आईं। दीपक की कनपटी से खून निकल रहा था और वह चारपाई पर बेसुध पड़ा था। पड़ोसियों की मदद से वह उसे अस्पताल ले गईं। इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस छानबीन के लिए दीपक के घर पहुंची। कमरे से एक तमंचा, खोखा औैर खून से सना कंबल मिला। पास में सुसाइड नोट मिला। इसमें दीपक ने लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती और उसका पिता हैं। दोनों महावीर एन्क्लेव में रहते हैं। युवती को उसने दो लाख रुपये उधार दिए थे।
जब रुपये वापस मांगे तो उन्होंने झूठे मामले दर्ज कराने की धमकी दी। बाद में उन्होंने एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया। इसे लेकर द्वारका कोर्ट में सुनवाई हो रही है। बृहस्पतिवार को युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत कर दी जबकि दोनों के सहमति से संबंध बने थे।