फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news:  Delhi Police cremated two brothers

मुंह मोड़ते रिश्ते : इंसानियत का फर्ज निभाया, दिल्ली पुलिस ने दो भाइयों का अंतिम संस्कार कराया

Sun, 09 May 2021 10:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 May 2021 10:34 AM IST
सार

  • रिश्तेदारों ने मदद से किया इंकार, सीआर पार्क थाना प्रभारी ने कारोबारी के घर पहुंचकर किया सारा इंतजाम
  • कोरोना से एक ही दिन हो गई थी दो कारोबारी भाइयों की मौत
  • दोनों अविवाहित थे, 78 वर्षीय मां भी हैं कोरोना पीड़ित

विज्ञापन
Delhi news:  Delhi Police cremated two brothers
बदल रही है पुलिस की छवि... - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी ने लोगों को बेदर्द बना दिया है। मुश्किल समय में रिश्तेदार और पड़ोसी भी पीड़ित परिवार की मदद नहीं कर रहे हैं। दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में बुधवार

विज्ञापन

को दो कारोबारी भाइयों की मौत हो गई। घर में 78 वर्षीय मां के अलावा दूसरा कोई नहीं बचा। खुद मां भी कोरोना पीड़ित हैं। लेकिन कोई रिश्तेदार या पड़ोसी मदद के लिए नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने 45 साल के प्रशांत भूटानी और छोटे भाई विक्रांत भूटानी (42) के शवों को घर से निकलवाकर उनके अंतिम संस्कार का इंतजाम किया। एसडीएम को सूचित करने के बाद दोनों का पूरे सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल पुलिस बुजुर्ग मां की भी देखभाल करवा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बुधवार दोपहर के समय सीआर पार्क थाना पुलिस की टीम को सूचना मिली कि एक घर में दो कारोबारी भाई अचेत पड़े हुए हैं। पुलिस तुरंत घर पहुंची तो वहां बुजुर्ग महिला मिली। उसने बताया कि घर में वह और उसके दोनों अविवाहित बेटे रहते हैं। तीनों ही कोरोना पॉजिटिव हैं।

तीनों अलग-अलग कमरे में आइसोलेट हैं। पुलिस विक्रांत और प्रशांत के कमरे में पहुंची तो वह अपने बिस्तर पर मृत थे। जांच के दौरान पता चला कि मंगलवार रात को इनके काम करने वाली नौकरानी ने दोनों को ठीक देखा था। अगले दिन दोपहर में जब वह आई तो दोनों अचेत थे। घटना से बुजुर्ग महिला बुरी तरह आहत हो गई।


पुलिस ने उनकी काउंसलिंग कराई। इसके बाद दोनों शवों को मोर्चरी भेजा गया। इसके बाद एसडीएम को सूचना दी गई। दोनों के अंतिम संस्कार के लिए कोई नहीं आया तो पुलिस ने खुद ही अगले दिन दोनों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार करवा दिया। दोनों भाइयों का गुरुग्राम में पत्थर का कारोबार था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed