फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Deep Sidhu was using the phone of the people of film industry

लालकिला हिंसा में खुलासाः फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का फोन चला रहा था दीप सिद्धू

Sat, 13 Feb 2021 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Feb 2021 05:02 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Deep Sidhu was using the phone of the people of film industry
Red fort Violence accused Deep Sidhu - फोटो : Agency

लालकिला हिंसा के बाद संदीप सिंह उर्फ दीप सिद्धू ने सोनीपत में अपना मोबाइल बंद कर दिया था। इसके बाद इसने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया था। इसने इन लोगों के नामों से फोन कई दिन चलाए थे। ये बात दीप सिद्धू ने पूछताछ बताई। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को जांच में ये भी पता लगा है कि दीपू सिद्धू ने व्हाट्सएप व मैसेंजर पर दो ग्रुप बना रखे थे। इस ग्रुप में लक्खा सधाना और जुगराज जैसे आरोपी जुड़े थे। जुगराज ने ही लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराया था। 

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये ग्रुप काफी पहले बनाए गए थे और इन ग्रुप में साजिश रचने की खूब बात होती थी। पुलिस दीप के मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि व्हाट्सएप ग्रुप में क्या-क्या बात होती थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच के बाद ऐसे संकेत मिले हैं कि आरोपियों ने ग्रुप में ही लालकिला हिंसा व लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराने की साजिश रची थी। मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार दीप सिद्धू करनाल में एक होटल में रुका हुआ था। दरअसल दीप 26 व 27 जनवरी तक दो मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर रहा था। खास तौर पर 26 जनवरी की सीडीआर के जरिए दिल्ली पुलिस हिंसा में उसकी मौजूदगी को साबित करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटफ्लिक्स से मोबाइल को रिचार्ज कराया-
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दीप ने दूसरा मोबाइल नंबर 27 को चालू हुआ। इस नंबर की लोकेशन पंजाब के पटियाला में मिली। इस नंबर से उसने 799 रुपये का नेटफ्लिक्स रिचार्ज करवाया। नेटफ्लिक्स से रिचार्ज करवाते ही दिल्ली पुलिस को दीप के बारे में सुराग हाथ लग गया। इंस्पेक्टर चंद्रिका व मानसिंह की टीम पहले से पंजाब में मौजूद थीं। इन टीमों ने दीप को करनाल के पास दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे से पकड़ लिया।

कैलिफोर्निया से रीना अपलोड करती थी-
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार कैलिफोर्निया में दीप की अच्छी दोस्त रीना रहती है। दोनों फिल्म इंडस्ट्री के अच्छे दोस्त हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दीप वीडियो बनाकर अपने लैपटॉप से रीना को वीडियो भेजता था। रीना सोशल मीडिया पर इन वीडियो का अपलोड करती थी। रीना ने दीप के आठ वीडिया अपलोड किए हैं। पुलिस दीप के लैपटॉप की तलाश कर रही है। 


फरारी के दौरान मुंबई था दीप-
पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरारी के दौरान दीप मुंबई गया था। उसकी पत्नी उस समय मुंबई में थी। जब पुलिस का दवाब बढने लगा तो इसकी पत्नी पूर्णिया बिहार चली गई, जबकि ये पंजाब आ गया था। दिल्ली पुलिस की गई टीमें पूर्णिया पहुंच गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed