फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Congress wins in seven Muslim dominated areas

MCD Elections : सात मुस्लिम बहुल इलाकों में कांग्रेस को मिली जीत, इसलिए केजरीवाल से खिन्न है यह समुदाय

Thu, 08 Dec 2022 03:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 03:19 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : Congress wins in seven Muslim dominated areas
सांकेतिक तस्वीर...

कांग्रेस को मिली नौ सीटों में से सात मुस्लिम बाहुल्य इलाके से हैं। विधानसभा चुनाव के विपरीत एमसीडी चुनाव में दिल्ली का मुस्लिम वोटर आप के साथ लामबंद नहीं हो सका। जानकार इसकी बड़ी वजह मुख्यमंत्री केजरीवाल के सॉफ्ट हिंदुत्व में देख रहे हैं। मुस्लिम समुदाय को लगता है कि केजरीवाल ने उनके हक में जाने वाले मसलों से जुड़ाव जाहिर नहीं किया। इन इलाकों में चुनाव प्रचार के दौरान ऐसे बहुत से वीडियो वायरल किए गए, जिसमें वह हिंदुत्व की वकालत करते हुए दिखाए गए। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी में वर्ष 2020 में हुए दंगों के बाद आम आदमी पार्टी के रुख से मुसलमान खासे नाराज थे। 

विज्ञापन


चुनाव की घोषणा होने के बाद ही मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ आवाजें उठने लगी थीं। सोशल मीडिया पर कोविड के दौरान मरकज मामले पर पार्टी के रुख की बात की जाने लगी थी। कई वायरल वीडियो में केजरीवाल मरकज में आए कोविड के केसों की अलग से चर्चा करते दिखे। इन वीडियो को वायरल किया गया। इसके अलावा सीएए-एनआरसी के समय पार्टी के मौन रहने को भी खूब कैश किया गया।
विज्ञापन


इन सब मुद्दों की वजह से मुस्लिम मतदाताओं ने आप को वोट नहीं दिया। कांग्रेस की नौ सीटों में आया नगर और निहाल विहार वार्ड को छोड़कर बाकी सभी वार्ड बृजपुरी, मुस्तफाबाद, कबीर नगर, शास्त्री पार्क, चौहान बांगर, जाकिर नगर और अबुल फजल एंक्लेव मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हैं। जानकारों का कहना है कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए मुस्लिम मतदाताओं के पास आप या कांग्रेस ही विकल्प हैं। इन कारणों के बाद इन सात सीटों पर मुसलमानों ने कांग्रेस का चुनाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने यहां मारी बाजी

  • वार्ड-245 (बृजपुरी) कांग्रेस : नाजिया खातून-9639
  • आप : आफरीन खान-7521
  • वार्ड-243 (मुस्तफाबाद) कांग्रेस : सबीला बेगम-14921 
  • एआईएमआईएम : सरवरी बेगम-8339
  • वार्ड-234 (कबीर नगर) कांग्रेस : जरीफ-12885, आप : साजिद-8790
  • वार्ड नंबर-213 (शास्त्री पार्क) कांग्रेस : समीर अहमद-12503
  • आप : आदित्य चौधरी-9454
  • वार्ड नंबर-227 (चौहान बांगर) कांग्रेस : शगुफ्ता चौधरी जुबैर-21131, आप: आसमा बेगम-5938
  • वार्ड नंबर-189 (जाकिर नगर) कांग्रेस : नाजिया दानिश-16878 आप : सलमा खान-16405
  • वार्ड-188 (अबुल फजल एंक्लेव) कांग्रेस : अरीबा खान-16554
  • आप : वाजिद खान-15075

दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी कांग्रेस
पिछले निगम चुनाव की तुलना में कांग्रेस का वोट प्रतिशत करीब 10% कम हो गया। तमाम कोशिशों के बावजूद पार्टी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। महज नौ सीटों पर जीत मिली। करारी शिकस्त के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नए सिरे से हार के कारणों पर मंथन शुरू कर दिया है। 



कांग्रेस के पास एमसीडी चुनाव का एक अच्छा मौका था। परिणाम पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने जनता के फैसले को स्वीकारते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed