फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Chicken missing from restaurant menu in capital markets

बर्ड फ्लू की आशंका में रेस्तरां के मेन्यू से चिकन गायब, स्टॉक खत्म

Mon, 11 Jan 2021 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा किशन कुमार, नई दिल्ली 
किशन कुमार, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Jan 2021 06:13 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Chicken missing from restaurant menu in capital markets
चिकन - फोटो : social media

राजधानी में बेशक अभी बर्ड फ्लू के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन, इसका असर बाजारों में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि दिल्ली के तमाम रेस्तरां के मेन्यू से चिकन डिश गायब हो गई है। इसकी जगह अब मटन व अन्य आइटम पर जोर है। 

विज्ञापन


जामा मस्जिद स्थित एक रेस्तरां संचालक मोहम्मद सलीम ने बताया कि पक्षियों को दिल्ली लाने पर लगे प्रतिबंध की वजह से रेस्तरां का मेन्यू भी बदल गया है। उन्होंने कहा कि रेस्तरां में पहले का जो चिकन का स्टॉक था वह निकल चुका है। अब बाजारों में भी चिकन नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन


इस वजह से  मेन्यू को भी बदला गया है। सलीम ने बताया कि अब चिकन आइटम की जगह मटन की आइटम पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, ग्राहक भी स्वयं से मटन की आइटम ही मांग रहे हैं। ऐसे में कही न कही ग्राहकों में भी बर्ड फ्लू का डर नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जामा मस्जिद स्थित एक मशहूर मांसाहारी होटल के संचालक अकरम ने बताया कि उनके पास केवल एक दिन का चिकन का स्टॉक था। इस वजह से रविवार का काम चल गया है। अब सोमवार से मेन्यू में बदलाव किया जाएगा। पहले से रेस्तरां में चिकन, मटन और वेज की आइटम मौजूद हैं। इनमें से अधिक लोग चिकन के आइटम को पसंद करते थे, लेकिन इन दिनों अब लोग स्वयं से मटन की आइटम को पसंद कर रहे हैं। 

वहीं, स्टॉक खत्म होने की वजह से अब मेन्यू में बदलाव कर सिर्फ मटन और वेज के आइटम को ही परोसा जाएगा । उन्होंने बताया कि चिकन से करीब 15 आइटम बनाई जाती है। इसमें चिकन कोरमा, चिकन कढ़ी, तंदूरी चिकन, बटर चिकन, मलाई चिकन, चिकन लॉली पॉप व अफ़गानी चिकन शामिल है।

नई दिल्ली के बाजारों में चिकन का स्टॉक खत्म 
नई दिल्ली के अमूमन मीट शॉप पर चिकन का स्टॉक खत्म हो चुका है। गोल मार्केट स्थित दुकानदार जुनैद ने बताया कि प्रतिबंध के बाद उनकी दुकान पर एक भी चिकन मौजूद नहीं है।  इस वजह से पिछले दो दिन से कई ग्राहक वापस लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य मीट के मुकाबले चिकन की बिक्री ज्यादा होती है, लेकिन बर्ड फ्लू के मद्देनजर  यह 150 रुपये किलो तक बिका है और अब इसका स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। 

मटन और फिश की अधिक मांग 
 गोल मार्केट स्थित दुकानदार मोहम्मद उस्मान ने बताया कि बर्ड फ्लू के मद्देनजर जहां चिकन की बिक्री कम हुई है वहीं, मटन और फिश की बिक्री बढ़ी है। उन्होंने बताया कि इस वजह से मटन के दाम भी बढ़ गए हैं। अब मटन का 600 रुपये प्रति प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, मछली के दाम 100 रुपये से लेकर एक हजार रुपये किलो तक हैं। लोग भी अब मटन और मछली को ही तवज्जो दे रहे हैं।


आगामी दिनों में और बढ़ेंगे मटन और मछली के दाम 
शास्त्री पार्क स्थित दुकानदार मोहम्मद फैज ने बताया कि जिस तरह से हालात बने हुए हैं। इसको देखते हुए आगामी दिनों में भी मटन और मछली के दाम बढ़ना तय है।  क्योंकि, अब चिकन की बिक्री की बजाय मटन और मछली की बिक्री बढ़ेगी। इससे आने वाले दिनों में इनके दामों में भी 50 से 100 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इस वजह से मांसाहारी व्यंजन के शौकीन लोगों की जेब पर भी भार पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed