{"_id":"60639ef89855bb60726c7127","slug":"delhi-news-casino-in-five-star-hotel-many-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचतारा होटल में चल रहा था कसीनो, महिलाओं समेत 14 गिरफ्तार, पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचतारा होटल में चल रहा था कसीनो, महिलाओं समेत 14 गिरफ्तार, पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Wed, 31 Mar 2021 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 31 Mar 2021 03:28 AM IST
सार
- स्पेशल स्टाफ की टीम को महिपालपुर स्थित रेडीसन ब्लू होटल में जुआ चलने की सूचना मिली थी
- दबिश के दौरान कमरा नंबर 101 और 103 में कसीनो चलता पकड़ा गया
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिपालपुर में एनएच-8 पर स्थित पंचतारा होटल रेडीसन ब्लू में कसीनो चल रहा था। दक्षिण-पश्चिमी जिले के स्पेशल सेल स्टाफ ने इसका पर्दाफाश कर महिलाओं समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के अनुसार, मुंबई, गोवा, नेपाल आदि जगह लॉकडाउन के बाद से कसीनो ठप हो गए। इस कारण इस धंधे को करने वाले लोग होटल और फार्म हाउस को निशाना बना रहे थे। स्पेशल स्टाफ की टीम को महिपालपुर स्थित रेडीसन ब्लू होटल में जुआ चलने की सूचना मिली। इसके बाद दबिश के दौरान कमरा नंबर 101 और 103 में कसीनो चलता पकड़ा गया। यहां से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग रंगीन चिप्स ओर कॉइन के जरिए जुआ खेल रहे थे।
विज्ञापन
इनमें फरीदाबाद निवासी अमित मिगलानी (36), अमित अरोड़ा (41), विनय (38), हरप्रीत (52), राकेश दुआ (39), करन अरोडा (19), विशाल (22), हकीम (31), रोहिणी निवासी कमल कुमार (52), छतरपुर पहाड़ी निवासी कविता (36), सुभाष नगर निवासी सविना (29), जनकपुरी निवासी श्वेता (27) और फरीदाबाद निवासी अनीता (35) हैं। नेपाल मूल की चारों महिलाएं पहले गोवा और नेपाल के कसीनो में काम कर चुकी हैं। अमित मिगलानी व अमित अरोड़ा दोनों आयोजक हैं।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। होटल वाली बीट में तैनात हवलदार व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। वसंत कुंज (साउथ) थानाध्यक्ष अजय कुमार नेगी को नोटिस देकर पूछा गया है कि थाना इलाके में कसीनो कैसे चल रहा था। हालांकि जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि होटल के अंदर बीट अफसर तक की पहुंच नहीं है। कैसीनो प्रेसिडेंशियल सुइट में चल रहा था।
होटल के कमरों से एक लाख 12 हजार रुपये नकद, 3050000 कीमत के 6100 चिप्स व कॉइन (एक कॉइन की कीमत 500 रुपये) और कार्ड के तीस सैट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इन सभी को गैबलिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।