फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: All Delhi government offices will work in 100 percent capacity

अब दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी आएंगे दफ्तर, आदेश तत्काल लागू, सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी

Sat, 16 Jan 2021 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Jan 2021 12:12 AM IST
सार

  • कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों की बीच लिया डीडीएमए ने फैसला
  • सोशल डिस्टेसिंग का करना होगा दफ्तर में पालन

विज्ञापन
Delhi news: All Delhi government offices will work in 100 percent capacity
दिल्ली सचिवालय... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने अपने सभी विभागों को 100 फीसदी स्टाफ के साथ काम करने का निर्देश जारी दिया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। हालांकि, हर दफ्तर का स्टाफ सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम करेगा। इसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी विभागध्यक्ष पर होगी।

विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग ने दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों की समीक्षा की। इसमें संक्रमण के कम होते मामलों, घटती पॉजिटिविटी दर को ध्यान में रखते हुए फैसला किया गया कि अब दिल्ली सरकार के सभी दफ्तर, स्वायत्त निकाय, लोक निगम व स्थानीय निकाय 100 फीसदी स्टाफ के साथ काम कर सकेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इस दौरान हर दफ्तर में एहतियातन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। इससे संक्रमण की आशंका को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति गंभीर होने से बीते साल 28 नवंबर दिल्ली सरकार ने एक आदेश जारी कर दिल्ली सरकार के दफ्तरों में ग्रेड -1 और उससे ऊपर रैंक के अधिकारियों को छोड़कर, बाकी सभी स्टाफ में से 50 फीसदी स्टाफ को बुलाने और 50 फीसदी को वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी किया था। इसकी समय सीमा 31 दिसंबर थी। बाद में इसे बढ़ाकर 31 जनवरी 2021 कर दिया गया था। नए आदेश के तहत अब पूरा स्टॉफ अपने दफ्तर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed