फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: 850 birds died in eight days in capital

दिल्ली में आठ दिन में 850 पक्षियों की मौत, हस्तसाल नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी

Fri, 15 Jan 2021 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Jan 2021 05:41 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: 850 birds died in eight days in capital
मृत कौवे... - फोटो : अमर उजाला

बर्ड फ्लू के प्रकोप के मद्देनजर दिल्ली में अब तक 850 पक्षियों की एवियन इनफ्लुएंजा से मौत हो चुकी है। वहीं, दिल्ली सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर बृहस्पतिवार तक 500 से भी अधिक कॉल प्राप्त हो चुकी हैं। अभी हस्तसाल पार्क से लिए गए चार नमूनों की रिपोर्ट संदिग्ध है। इसके बाद अन्य मामलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होगी।

विज्ञापन


पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. राकेश सिंह के मुताबिक, लोगों द्वारा मिल रही शिकायतों को देखते हुए 11 सर्विलांस टीम मौके पर पहुंचकर नमूनों को इकट्ठा कर रही है। राकेश सिंह ने कहा कि विभाग ने लोगों को निर्देश दिया है कि मृत पक्षी मिलने पर उसे नंगे हाथों से न छुए बल्कि हाथों में पॉलिथीन या फिर कोई अन्य चीज पहन लें। इससे संक्रमण का खतरा कम रहता है। उन्होंने कहा कि पक्षियों के मरने के मामले को लेकर हमें लगातार दिल्ली के विभिन्न इलाकों से शिकायतें मिल रही हैं। इसमें सबसे अधिक शिकायतें को कौवों को लेकर है।
विज्ञापन


 सोमवार तक करीब 46 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। हालांकि, बुधवार को कोई भी नमूना नहीं भेजा गया है। बर्ड फ्लू की पुष्टि के लिए कम से कम 72 घंटे चाहिए होते हैं। सभी नमूनों को जालंधर और भोपाल में जांच लिए भेजा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ राकेश सिंह ने बताया कि गाजीपुर मंडी से सभी नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। इससे पुष्ट होता है कि मार्केट में बर्ड फ्लू का खतरा नहीं है। हालांकि, हस्तसाल से लिए गए चार नमूनों की रिपोर्ट संदिग्ध है। इन्हें जांच के लिए जालंधर और भोपाल भेजा गया है। इसके अलावा विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले मयूर विहार फेज तीन, संजय लेक और द्वारका सेक्टर 9 में एवियन इनफ्लुएंजा से मौत के मामले पाए गए थे। वहीं, सोमवार को भी संजय लेक से कई मृत बतख मिली थी।  शनिवार को ही हौज खास, द्वारका सेक्टर 9, हस्तसाल और संजय झील को बंद कर दिया गया था।

बर्ड फ्लू निगरानी के लिए शिक्षकों को नहीं किया जाएगा तैनात
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया है कि बर्ड फ्लू की निगरानी के लिए शिक्षकों को तैनात नहीं किया जाएगा। सिसोदिया का यह बयान शिक्षकों द्वारा मिल रही शिकायतों के बाद आया है। 


सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि कुछ जिलों से बर्ड फ्लू निरिक्षण ड्यूटी पर लगे शिक्षकों की शिकायतें मिल रही थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश अनुसार, सभी जिलाधिकारियों को शिक्षकों को बर्ड फ्लू ड्यूटी से मुक्त करने का निर्देश दिया है। वहीं, बिना अनुमति के किसी भी शिक्षक को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed