फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: 75-year-old Gangaram handling traffic for 32 years without pay in capital

हादसा और हौसलाः बिना वेतन 32 साल से ट्रैफिक संभाल रहे 75 वर्षीय गंगाराम

Sun, 17 Jan 2021 04:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली
शुजात आलम, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Jan 2021 04:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: 75-year-old Gangaram handling traffic for 32 years without pay in capital
गंगाराम... - फोटो : अमर उजाला

सड़क से गुजरने वाले हर बाइक सवार में मुझे अपने बेटे का अक्स दिखाई देता है। किसी और का बेटा हादसे का शिकार न हो, इसलिए मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ इस चौराहे पर मुस्तैद रहता हूं। भरी आंखों से बुजुर्ग गंगाराम अपनी कहानी बयां करते हैं। हमेशा व्यस्त रहने वाले सीलमपुर चौक से कभी गुजरना हो तो ट्रैफिक पुलिस की ढीली-ढाली वर्दी पहने 75 वर्षीय बुजुर्ग हाथ में डंडा लिए ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए दिखेंगे। वही गंगाराम हैं।

विज्ञापन


गंगाराम के एक इशारे भर से ट्रैफिक थमता और चलता है। यहां से गुजरने वाले ज्यादातर वाहन चालक गंगाराम को अच्छी तरह जानते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका जुनून देखते ही बनता है। दरअसल इसी चौक पर एक हादसे ने युवा बेटे को बुजुर्ग गंगाराम से छीन लिया था। अब वे कोशिश करते हैं कि यहां किसी और का बेटा हादसे का शिकार न हो। वे सुबह से रात तक यहां ट्रैफिक नियंत्रित करते हैं। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी उनका हौसला देखकर जवानों को नसीहत लेने के लिए कहते हैं।
विज्ञापन


साहिबाबाद के एकता विहार में रहने वाले गंगाराम बताते हैं कि उनकी बी-ब्लॉक सीलमपुर में टीवी रिपेयरिंग की दुकान थी। अक्सर पुलिसकर्मी उनकी दुकान पर वायरलेस सेट आदि ठीक कराने आ जाते थे। बेटा मुकेश (40) भी उनके साथ ही काम करता था। ट्रैफिक पुलिस के जवानों से अच्छे संबंधों से उत्साहित होकर उन्होंने 32 साल पहले ट्रैफिक वार्डन के लिए फार्म भर दिया। आईकार्ड बन गया। शुरुआत में वे सुबह और शाम बिना वेतन ट्रैफिक कंट्रोल करने लगे। यहां से सुबह 10 बजे सीधे दुकान पहुंचकर खोलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आठ साल पहले उनके बेटे मुकेश को सीलमपुर चौक पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने बेटे को लेकर छह माह इधर-उधर चक्कर लगाए, लेकिन उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे के सदमे में गंगाराम की पत्नी ममता देवी भी गुजर गईं। गंगाराम ने बहू रमा देवी की एक निजी अस्पताल में नौकरी लगवाई। इसके बाद वे खुद सुबह आठ से रात साढ़े आठ बजे तक सीलमपुर चौक पर मुफ्त में सेवा देने लगे। किसी तरह उन्होंने दो पोतियों का विवाह किया। 17 वर्षीय पोता अभी पढ़ाई कर रहा है। इतना कुछ होने के बाद भी गंगाराम का हौसला कम नहीं हुआ है। वे मजबूत जज्बे के साथ अपने काम पर मुस्तैद हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी किया सम्मानित
गंगाराम की कुर्बानी और जज्बा देखकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गांधी नगर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा, 15 अगस्त और 26 जनवरी पर होने वाले कार्यक्रमों में उनको बुलाकर कई बार सम्मानित किया गया। गंगाराम बताते हैं कि एक बार ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त और डीसीपी ने चौक पर गाड़ी रोकी और उनके पास पहुंचे। संयुक्त आयुक्त ने अपनी कैप उतारी और गंगाराम को पहनाकर उनको सैल्यूट किया। गंगाराम ने बताया कि तब उनको बहुत अच्छा लगा। गंगाराम के पास ढेरों ट्रॉफियां और प्रशस्ति पत्र हैं।


अब अच्छे लगते हैं गाड़ियों की आवाज और हॉर्न
ट्रैफिक पुलिस के जवान उनकी थोड़ी-बहुत मदद कर देते हैं। बहू की सैलरी से घर का खर्चा चलता है। उनका खाना-पीना सब कुछ यहीं सीलमपुर चौक पर हो जाता है। पिता की तरह मान देने वाले जवान उन्हें अपने घर से लाकर खाना खिलाते हैं। गंगाराम बताते हैं कि अब उन्हें गाड़ियों की आवाजें और हॉर्न सुनना अच्छा लगता है। इलाके के लोग यहां से गुजरते हुए उनका हालचाल लेते हुए जाते हैं। कुछ लोग तो उनके साथ सेल्फी भी खींचते हैं। वाहन चालक उनका कहना भी मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed