फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   12 Bollywood Actresses Were in Contact With Sukesh Ranjan Will Reveal Secrets After Questioning

Crime Connections : बॉलीवुड की 12 अभिनेत्रियां थीं महाठग सुकेश के संपर्क में, सबसे होगी पूछताछ, और खुलेंगे राज

Sat, 10 Sep 2022 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Sep 2022 04:56 AM IST
सार

Crime Connections : सुकेश रंजन न केवल फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही, जैक्लीन फर्नांडीज व लीना मारिया पाल से बात करता था, बल्कि इन अभिनेत्रियों समेत वह बॉलीबुड की 12 से ज्यादा अभिनेत्रियों से बात करता था। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जांच में ये सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
12 Bollywood Actresses Were in Contact With Sukesh Ranjan Will Reveal Secrets After Questioning
नोरा फतेही - फोटो : Social media

विस्तार

200 करोड़ रुपये की महाठगी का आरोपी सुकेश रंजन न केवल फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही, जैक्लीन फर्नांडीज व लीना मारिया पाल से बात करता था, बल्कि इन अभिनेत्रियों समेत वह बॉलीबुड की 12 से ज्यादा अभिनेत्रियों से बात करता था। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जांच में ये सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उसने सभी अभिनेत्रियों को महंगे गिफ्ट दिए हैं। कुछ अभिनेत्रियों से वह सीधे लगातार बात करता था। इनमें एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक की अभिनेत्री बेटी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


सुकेश रंजन ने इस अभिनेत्री बेटी को कई बार कॉल भी कीं हैं। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) सभी अभिनेत्रियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है और सभी के लिए नोटिस तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेता नोरा फतेही, जैक्लीन फर्नांडीज व लीना मारिया पाल पर करोड़ रुपये खर्च किए। आरोपी ने उनको करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए। इस मामले में दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने सबसे पहले मामला दर्ज किया था। शुरूआती जांच में पता लगा कि वह नोरा, जैक्लीन व मारिया पाल से बात करता था। मगर जैसे-जैसे ईओडब्ल्यू की जांच आगे बढ़ी तो पता लगा कि बॉलीबुड की करीब 12 अभिनेत्रियां सुकेश रंजन के  संपर्क में थीं। उसने वर्ष 2016-17 से ही अभिनेत्रियों से बात करना शुरू कर दिया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बालीबुड में पूरी तरह दखल रखने वाली रानी नाम की महिला ने सुकेश की सभी अभिनेत्रियों से बात कराई थी। सुकेश जिस अभिनेत्री से बात करने की कहता था रानी उस अभिनेत्री से सुकेश का संपर्क करा देती थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रानी के जरिए ही अभिनेत्रियों को महंगे गिफ्ट दिए जाते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ अभिनेत्री व अभिनेता उससे मिलने तिहाड़ भी गए थे। 


ईओडब्ल्यू 200 करोड़ की ठगी मामले में फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही से पूछताछ कर चुकी है। ईओडब्ल्यू की संयुक्त पुलिस आयुक्त छात्रा शर्मा के कार्यालय में फिल्म अभिनेत्री से करीब 7 घंटे पूछताछ की गई थी। दूसरी फिल्म अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडीज को पूछताछ के लिए 12 सितंबर को ईओडब्ल्यू कार्यालय बुलाया गया है। इस मामले में ईओडब्ल्यू के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed