फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Neighborhood, sibling and alumni criteria dominate first list for nursery admission

Delhi : नर्सरी दाखिले की पहली सूची में पड़ोस, भाई-बहन और पूर्व छात्र के मानक हावी, कुछ अभिभावक परेशान

Sat, 21 Jan 2023 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 03:43 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Neighborhood, sibling and alumni criteria dominate first list for nursery admission
नर्सरी दाखिला file pic - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के 1700 निजी स्कूलों ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए पहली व प्रतीक्षा सूची जारी कर दी। सूची में पड़ोस (नेबरहुड), भाई-बहन (सिबलिंग), एल्युमिनाई (पूर्व छात्र) जैसे मानक हावी रहे। अधिकतर स्कूलों की सूची में इन्हीं तीन महत्वपूर्ण मानकों ने बच्चों को पहली सूची में जगह दिलाई। अधिकतम स्कूलों ने इन मानकों के कारण 100 से 55 अंक वालों को ही जगह दी है। कुछ बच्चों को प्रतीक्षा सूची में भी रखा गया है। स्कूलों में सूची देखने केे लिए अभिभावकों की भीड़ रही।

विज्ञापन


कुछ स्कूलों ने जहां दाखिले के लिए मानकों में मिले कुल अंकों के साथ सूची जारी की, जबकि कुछ ने केवल चयनित बच्चों के नाम ही जारी किए हैं। नर्सरी आवेदन प्रक्रिया के तहत अभिभावकों ने औसतन दस से 35 स्कूलों में आवेदन किया। इस कारण से स्कूलों में सीटों सेे कई गुना आवेदन प्राप्त हुए थे। एक ही सीट पर कई आवेदन करने व एक समान अंक आने केे कारण स्कूलों ने लॉटरी निकाली।
विज्ञापन


स्कूलों ने 50 अंक तक लाने वालों को दी जगह 
द्वारका स्थित श्री वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल ने पहली सूची में 80 से 50 अंक वाले 112 बच्चों को जगह दी है। द्वारका स्थित जीडी गोयनका स्कूल ने 100 से 80 अंक वाले 132 बच्चों की सूची जारी की। रोहिणी स्थित लांसर कॉन्वेंट स्कूल ने 194 और आरकेपुरम स्थित डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल ने पहली सूची के दाखिले के लिए 75 बच्चों का चयन किया है। अब इन बच्चों को 24 जनवरी तक दाखिला लेने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में नाम नहीं आने से अभिभावक हुए परेशान
पहली सूची में कई बच्चों का नाम नहीं आया, इससे कई अभिभावक परेशान हैं। चिंता इस बात को लेकर है कि यदि पहली सूची में सीटें भर गई तो किसी स्कूल मेंं दाखिला मिल पाएगा या नहीं। विद्या बाल भवन स्कूल के प्राचार्य डॉ. सतवीर ने बताया कि सभी अभिभावकों को सूची की जानकारी संदेश के माध्यम से दी जा चुकी है। जिन बच्चों का नाम पहली सूची में नहीं आया है वह दूसरी सूची का इंतजार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed