{"_id":"6218e858895a7e055409e11e","slug":"delhi-ncr-weather-update-rain-in-many-areas-sandy-wind-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर : देर रात तेज बारिश के साथ गिरे ओले, कई उड़ानें बाधित, आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर : देर रात तेज बारिश के साथ गिरे ओले, कई उड़ानें बाधित, आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज
Sat, 26 Feb 2022 06:50 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 26 Feb 2022 06:50 AM IST
सार
दिल्ली के कई इलाकों में बादलों की गर्जना के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई थी।
विज्ञापन
दिल्ली बारिश।
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। देर रात तक बादल गरजने के साथ हल्की बारिश होती रही। इस कारण दिल्ली-एनसीआर में दिन की शुरुआत सर्द सुबह के साथ हुई है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। रविवार से मौसम साफ होने की संभावना है। रात साढ़े 11 बजे तक कुल 1एमएम बारिश दर्ज की गई। दक्षिणी दिल्ली में सबसे ज्यादा ओलावृष्टि हुई है। बीती रात 12 बजे के आसपास एनसीआर में भी ओले गिरे।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई थी। दोपहर में तेज धूप खिली रही और अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 27.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम सामान्य के बराबर 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली और बादल गरजने के साथ बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज के कारण शाम को हल्की सर्दी का अहसास हुआ। रात में ओलावृष्टि भी हुई। हवा में नमी का स्तर 44 से 95 फीसदी तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों तक बारिश के आसार हैं। शनिवार को भी बादल छाए रहने के साथ बारिश होगी। रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ सुबह हल्का कोहरा रह सकता है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान में कमी होगी व हल्की सर्दी का अहसास होगा। उधर, शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब से लेकर बहुत खराब श्रेणी में रही। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 286, फरीदाबाद का 294, गाजियाबाद का 329, ग्रेटर नोएडा का 308, गुरुग्राम का 272 व नोएडा का 268 रहा।
अधिकतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 14 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 6:19 बजे
सूर्योदय का समय: 6:49 बजे
- दिनभर बादल छाए रहेंगे। तेज रफ्तार से हवा चलेगी और हल्की बारिश हो सकती है।