{"_id":"63f55dc57b5afca44503f8a4","slug":"delhi-narayan-murthy-of-infosys-said-delhi-is-an-undisciplined-city-people-do-not-follow-traffic-rules-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : इन्फोसिस के नारायण मूर्ति हुए खफा, बोले-दिल्ली अनुशासनहीन शहर, लोग नहीं मानते यातायात नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : इन्फोसिस के नारायण मूर्ति हुए खफा, बोले-दिल्ली अनुशासनहीन शहर, लोग नहीं मानते यातायात नियम
Wed, 22 Feb 2023 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 Feb 2023 05:41 AM IST
सार
नारायण मूर्ति ने कहा कि यहां के लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते। इसलिए यहां आने में असुविधा महसूस होती है। वह ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के स्थापना दिवस पर बोल रहे थे।
विज्ञापन
N.R Narayan Murthy
विस्तार
इन्फोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सबसे अनुशासनहीन शहर है। यहां के लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते। इसलिए यहां आने में असुविधा महसूस होती है। वह ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के स्थापना दिवस पर बोल रहे थे।
विज्ञापन
नारायण मूर्ति ने कहा, दिल्ली आने पर मुझे बहुत असुविधा होती है, क्योंकि इस शहर में अनुशासनहीनता सबसे ज्यादा है। इसे आप उदाहरण से समझ सकते हैं। कल मैं एयरपोर्ट से आ रहा था, सिग्नल पर लाल बत्ती होने के बावजूद कारें, बाइक और स्कूटर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। हम आगे बढ़ने के लिए अगर एक या दो मिनट का इंतजार तक नहीं कर सकते, तो बताइए क्या ये लोग पैसा सामने होने पर रुकेंगे? बिल्कुल नहीं।
विज्ञापन
सामुदायिक संपत्ति का इस्तेमाल बेहतर तरीके से हो
नारायण मूर्ति ने कहा, जनता को सामुदायिक संपत्ति का इस्तेमाल निजी संपत्ति से भी बेहतर तरीके से करना चाहिए। ऐसा कर सार्वजनिक शासन में झूठ और फरेब से बचा जा सकेगा। देश को उदार पूंजीवाद अपनाने की जरूरत है। साथ ही, मूर्ति ने कॉरपोरेट जगत में सही मूल्यों के विकास पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
इन्सानी मस्तिष्क का मुकाबला नहीं कर सकती एआई
नारायण मूर्ति ने कहा, यह मानना गलत है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इन्सानों की जगह ले सकती है। इन्सान ऐसा होने नहीं देगा, क्योंकि उसके पास दिमाग की ताकत है।