{"_id":"5ec2c6fd8ebc3e904914b058","slug":"delhi-mp-gautam-gambhir-says-these-concessions-in-lockdown-4-0-are-like-death-warrant","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन 4.0 : सासंद गौतम गंभीर ने रियायतों को दिल्ली के लोगों के लिए डेथ वारंट कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन 4.0 : सासंद गौतम गंभीर ने रियायतों को दिल्ली के लोगों के लिए डेथ वारंट कहा
Mon, 18 May 2020 11:07 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 18 May 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
गौतम गंभीर
- फोटो : social media
पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने केजरीवाल सरकार के लॉकडाउन 4.0 में बाजारों, परिवहन सेवा को बहाल करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। गौतम गंभीर ने ट्वीट करके कहा की यह एक डेथ वारंट की तरह है, जो दिल्ली के लोगों को मौत के और करीब ले जा सकता है।
विज्ञापन
The decision to open up almost everything in one go can act as a DEATH WARRANT for Delhiites!
विज्ञापन
I urge Delhi Govt to think again & again! One wrong move & everything will be over!! #DelhiLockdown— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 18, 2020
विज्ञापन
दिल्ली में अब तक 10 हजार से ज्यादा मामले हो चुके हैं, लेकिन केजरीवाल सरकार पैसों की कमी की दुहाई देकर दिल्ली को लॉकडाउन में खोलने का फैसला कर लिया है। सांसद गौतम गंभीर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि फिर से एक बार अपने फैसले पर विचार करें। क्योंकि, दिल्ली में हालात अभी बेकाबू स्थिति में है। केजरीवाल सरकार को दिल्ली में अस्पतालों और लोगों की स्वास्थ्य समस्या के साथ-साथ राशन और खाने-पीने की व्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए।
