फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Miscreants robbed a car in Punjabi Bagh, ran away after an encounter in Rajouri Garden, three arrested

दिल्ली: पंजाबी बाग में बदमाशों ने कार लूटी, राजौरी गार्डन में मुठभेड़ के बाद कार छोड़ भागे, तीन गिरफ्तार

Thu, 18 Nov 2021 09:14 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 18 Nov 2021 09:14 PM IST
सार

मंगलवार की देर रात सवा दो बजे शकूरपुर निवासी अभिषेक ने पंजाबी बाग इलाके में अगवा कर कार लूटने की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि वह भाई के घर से अपनी वैगन आर कार से घर लौट रहा था। पंजाबी बाग में तीन बदमाश उसकी कार को रोककर उसमें सवार हो गए और उसे अगवा कर लिया।

विज्ञापन
Delhi: Miscreants robbed a car in Punjabi Bagh, ran away after an encounter in Rajouri Garden, three arrested
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाबी बाग में एक शख्स को अगवा कर कार लूटकर भागे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलीबारी के बाद बदमाश कार को छोड़कर फरार हो गए। जिले की स्पेशल स्टाफ ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार एक बदमाश राजौरी गार्डन थाने का घोषित बदमाश है। पुलिस ने इनके कब्जे से पिस्टल, दो मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और कार बरामद की है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान टैगोर गार्डन निवासी पिंटू यादव (23), शिवा भारती (33) और स्वरूप नगर निवासी संजय (26) के रूप में हुई है। पिंटू राजौरी गार्डन थाना का घोषित बदमाश है और उस पर लूटपाट, झपटमारी और शस्त्र अधिनियम के 11 मामले दर्ज हैं। वहीं संजय पर 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात सवा दो बजे शकूरपुर निवासी अभिषेक ने पंजाबी बाग इलाके में अगवा कर कार लूटने की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि वह भाई के घर से अपनी वैगन आर कार से घर लौट रहा था। पंजाबी बाग में तीन बदमाश उसकी कार को रोककर उसमें सवार हो गए और उसे अगवा कर लिया। रास्ते में बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर उससे एटीएम का पिन नंबर लेकर 10 हजार रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, बदमाशों ने उससे दो मोबाइल फोन लूट लिए और उसे उतारकर उसकी कार समेत फरार हो गए। पंजाबी बाग थाना पुलिस ने जिला के तमाम थानों व स्पेशल स्टाफ को घटना के बारे में जानकारी देकर अलर्ट कर दिया और बताया कि बदमाश राजौरी गार्डन की तरफ भागे हैं।

राजौरी गार्डन इलाके में निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त कार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर दो गोली चला दी। पुलिस की ओर से तीन राउंड जवाबी फायरिंग की गई। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। अपने को घिरा हुआ देख बदमाश कार को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। इसके बाद स्पेशल स्टाफ ने बुधवार को घटनास्थलों के आस पास का सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की और पिंटू समेत तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed