{"_id":"6a4f9826297a5934d6006766","slug":"delhi-metro-to-expand-business-domestically-and-internationally-sets-up-new-company-dmil-ashram-news-c-340-1-del1011-144853-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: देश-विदेश में कारोबार बढ़ाएगी दिल्ली मेट्रो, बनाई नई कंपनी डीएमआईएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: देश-विदेश में कारोबार बढ़ाएगी दिल्ली मेट्रो, बनाई नई कंपनी डीएमआईएल
विज्ञापन
कंपनी के माध्यम से मेट्रो, रेलवे और शहरी परिवहन परियोजनाओं में परामर्श, संचालन और रखरखाव जैसी सेवाएं दी जाएंगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने भारत और विदेशों में अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) नाम से नई सहायक कंपनी बनाई है। इस कंपनी के माध्यम से मेट्रो, रेलवे और शहरी परिवहन परियोजनाओं में परामर्श (कंसल्टेंसी), संचालन और रखरखाव (ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस) जैसी सेवाएं दी जाएंगी।
नई कंपनी देश और विदेश में मेट्रो और अन्य शहरी परिवहन परियोजनाओं के लिए योजना बनाने से लेकर निर्माण, परियोजना प्रबंधन, संचालन, रखरखाव, फिजिबिलिटी स्टडी, एसेट मैनेजमेंट और तकनीकी सलाह जैसी सेवाएं उपलब्ध कराएगी। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि उसे दो दशक से अधिक समय से मेट्रो नेटवर्क के निर्माण और संचालन का अनुभव है। इसी अनुभव का लाभ अब दूसरे राज्यों और विदेशी परियोजनाओं में भी दिया जाएगा। मौजूदा समय में दिल्ली मेट्रो 416 किलोमीटर से अधिक लंबे नेटवर्क और 300 से ज्यादा स्टेशनों का संचालन कर रही है। इस नेटवर्क से प्रतिदिन करीब 65 लाख यात्री सफर करते हैं। डीएमआरसी पहले से ही मुंबई मेट्रो लाइन-3, चेन्नई मेट्रो फेज-2, पटना मेट्रो, नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो और रैपिड मेट्रो गुरुग्राम जैसी परियोजनाओं के संचालन और रखरखाव में अपनी सेवाएं दे रही है। नई कंपनी बनने के बाद इन सेवाओं का दायरा और बढ़ने की उम्मीद है।
अधिकारी के अनुसार, डीएमआईएल आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्राइवरलेस मेट्रो संचालन, प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम जैसे क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेगी। कंपनी का लक्ष्य भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान मजबूत करना और शहरी परिवहन परियोजनाओं के लिए एकीकृत समाधान उपलब्ध कराना है। अधिकारियों का कहना है कि नई कंपनी के गठन से दिल्ली मेट्रो की तकनीकी विशेषज्ञता का लाभ दूसरे शहरों और देशों को मिलेगा।