फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Metro shines in Barcelona

Delhi News: बार्सिलोना में दिल्ली मेट्रो की चमक

Tue, 04 Nov 2025 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Delhi Metro shines in Barcelona
स्मार्ट सिटी एक्सपो में पेश किया वैश्विक सलाहकार मॉडल, भारतीय राजदूत ने किया स्टॉल का दौरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन करते हुए स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे स्मार्ट सिटी एक्सपो वर्ल्ड कांग्रेस 2025 में हिस्सा लिया है। इस आयोजन में डीएमआरसी खुद को मास ट्रांजिट सेक्टर में वैश्विक सलाहकार के रूप में प्रस्तुत कर रही है।


कार्यक्रम के पहले दिन भारत के राजदूत जयंत एन खोबरागड़े ने दिल्ली मेट्रो के प्रदर्शनी स्टॉल का दौरा किया। उन्हें डीएमआरसी के प्रिंसिपल एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने मेट्रो की उपलब्धियों और वैश्विक परामर्श सेवाओं की जानकारी दी। राजदूत ने डीएमआरसी की अंतरराष्ट्रीय भूमिका की सराहना की और कहा कि दिल्ली मेट्रो का अनुभव अन्य देशों के लिए प्रेरणास्रोत है। डीएमआरसी इस मंच पर मेट्रो रेल विकास से जुड़ी योजना, डिजाइन, निर्माण और संचालन जैसी सभी जरूरतों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन देने की अपनी क्षमता प्रस्तुत कर रही है। दिल्ली मेट्रो पहले ही ढाका, बहरीन, इंडोनेशिया और कतर जैसी परियोजनाओं में तकनीकी सलाहकार के रूप में अपनी भूमिका निभा चुकी है। स्मार्ट सिटी एक्सपो वर्ल्ड कांग्रेस दुनिया की प्रमुख शहरी विकास संगोष्ठियों में से एक है, जिसमें 100 से अधिक देशों के विशेषज्ञ शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed