फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Metro: Now the journey is no longer pleasant, there is a lot of complaints due to disruption in service

दिल्ली मेट्रो : अब नहीं रहा सफर सुहाना, सेवा में व्यवधान से शिकायतों का अंबार

Fri, 24 Sep 2021 04:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Sep 2021 04:37 AM IST
सार

दिल्ली मेट्रो में यात्रा के समय लोगों को झेलनी पड़ रही हैं परेशानियां। सोशल मीडिया पर रोजाना की जा रही हैं 10-20 शिकायतें। कहीं स्मार्ट कार्ड नहीं हो रहा रिचार्ज, कहीं तकनीकी खराबी कर रही बेहाल।

विज्ञापन
Delhi Metro: Now the journey is no longer pleasant, there is a lot of complaints due to disruption in service
delhi metro - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना काल में लंबे समय तक मेट्रो सेवाएं बंद रहने और पुराने उपकरणों की वजह से अब सुहाना सफर समस्याओं भरा हो गया है। किसी स्टेशन पर एस्केलेटर और गेट काम नहीं कर रहे हैं तो कहीं

विज्ञापन

तकनीकी खराबी यात्रियों की राह में रोड़ा अटका रही है। सफाई व्यवस्था पर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं।

सोशल मीडिया पर यात्रियों की तरफ से साझा किए गए अनुभव और शिकायतों पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) संज्ञान तो लेता है, लेकिन इसमें देरी से यात्रियों का रोष दिखने लगा है। रोजाना ऐसी 10-20 शिकायतें मिल रही हैं।विभिन्न लाइनों पर सफर के दौरान यात्रियों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक दिन पहले भी ब्लू लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। डीएमआरसी के मुताबिक, शिकायतों की सुनवाई को प्राथमिकता के तौर पर लेने के बाद इसे दुरुस्त किया जाता है। 
विज्ञापन


स्मार्ट कार्ड बना परेशानी का सबब
कोरोना काल में दिल्ली मेट्रो ने टोकन की जगह कैैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देते हुए स्मार्ट कार्ड को सफर के लिए अनिवार्य कर दिया। अब रिचार्ज में बढ़ रही परेशानी और अपडेट होने में देरी से यात्री बेहाल हैं। अरिजीत ने ट्वीट में बताया कि रिचार्ज के लिए राशि काटे जाने के बाद भी कार्ड अपडेट नहीं किया गया। कुछ ऐसी ही शिकायत करीम खान की भी है। कहा कि 100 रुपये का रिचार्ज कराने के बाद भी निगेटिव में राशि दिखाई जा रही है। दिनेश ने भी रिचार्ज के बाद भी अमाउंट अपडेट न होने की बात कही तो जवाब में डीएमआरसी ने पेमेंट गेटवे के नंबर पर संपर्क करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई न होने और खराब एस्केलेटर भी मुसीबत
एक विदेशी पर्यटक ने धौला कुआं से पिंक लाइन को जोड़ने वाले वॉक-वे पर गंदगी की शिकायत सोशल मीडिया पर दी। वैभव गुप्ता ने मेट्रो के गेट खुलने की शिकायत दी तो कालिंदी कुंज में एस्केलेटर खराब होने की जानकारी दी। 


खड़े होने वालों पर क्या हुई कार्रवाई 
यात्री धीरेन्द्र शौकीन ने ट्वीट कर कहा कि 70 फीसदी लोग मेट्रो में सफर करते हैं। फ्रिक्वेंसी और कोच की संख्या बढ़ाने के बजाय भीड़ कम करने के लिए कोच के बाहर रियल टाइम सूचना दी जानी चाहिए। पाबंदी के बावजूद यात्री खड़े होकर सफर कर रहे हैं। क्या जुर्माने का फैसला पुराना है या नया? अगर हाल-फिलहाल की है तो कितनी कार्रवाई हुई। जवाब में डीएमआरसी ने बताया कि इस बारे में घोषणा रोजाना की जाती है।

सोशल मीडिया पर ये शिकायतें भी 
. पालम मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की समस्या।
. सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए फर्श में लगाए गए स्टीकर का कितना हो रहा है पालन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed