{"_id":"615491068ebc3e0b356910be","slug":"delhi-metro-managing-director-s-tenure-extended-till-march-2022-ashram-news-noi6075432151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक का कार्यकाल मार्च 2022 तक बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक का कार्यकाल मार्च 2022 तक बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह का कार्यकाल 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया है। बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। कोरोना काल में आर्थिक नुकसान के बावजूद दिल्ली मेट्रो ने फेज-4 परियोजनाओं पर निर्माण को देखते हुए डॉ. सिंह को आगे के लिए भी यह जिम्मेवारी दी है।
विपरीत हालात में भी दिल्ली मेट्रो को एक बार फिर नई रफ्तार देने के लिए उनके प्रदर्शन को देखते हुए कार्यकाल बढ़ाया गया है। इससे मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को और तेजी मिलेगी। लॉकडाउन के बावजूद फेज-4 की परियोजनाओं पर कार्य जारी रहा।
पूर्व प्रबंध निदेशक ई श्रीधरन का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2011 में समाप्त होने के बाद डॉ. मंगू सिंह ने एक जनवरी, 2012 से प्रबंध निदेशक का पद संभाला था।
डीएमआरसी के साथ समझौता और कानूनी प्रावधानों के तहत दिल्ली सरकार ने केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की मंजूरी के बाद परिवहन विभाग की ओर से डॉ. सिंह के कार्यकाल को 31 मार्च तक बढ़ाने का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
डॉ. मंगू सिंह की देखरेख में मेट्रो ने विपरीत हालातों के बीच परियोजनाओं को दोबारा नई रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाई। मेट्रो सेवाएं बंद होने के दौरान भी इंजीनियर और विशेषज्ञों ने परियोजना के लिए डिजाइन तैयार किया ताकि समय पर परियोजनाओं को पूरा किया जा सके।
मेट्रो फेज-4 के तीन कॉरिडोर पर तेजी से चल रहा है निर्माण
मार्च 2019 में केंद्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो फेज-4 के प्रस्तावित छह में से तीन कॉरिडोर को स्वीकृति दी थी। कुल 61.67 किलोमीटर में मेट्रो फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर फिलहाल निर्माण चल रहा है। इसमें 45 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसके तहत आरके आश्रम-जनकपुरी वेस्ट, तुगलकाबाद-एयरोसिटी और मजलिस पार्क-मौजपुर के बीच मेट्रो कॉरिडोर पर निर्माण चल रहा है।
फिलहाल दिल्ली मेट्रो के 392 किलोमीटर का नेटवर्क है। इसमें कुल 286 स्टेशन हैं।