{"_id":"585ac2694f1c1bf248e3a1ea","slug":"delhi-metro-chief-mangu-singh-will-continue-until-december-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगू सिंह दिसंबर 2020 तक बने रहेंगे दिल्ली मेट्रो चीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगू सिंह दिसंबर 2020 तक बने रहेंगे दिल्ली मेट्रो चीफ
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Dec 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
मंगू सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह दिसंबर, 2020 तक बने रहेंगे। केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर, 2016 को खत्म होने वाले कार्यकाल विस्तार पर अंतिम मुहर लगा दी है। मंगू सिंह के कार्यकाल विस्तार पर डीएमआरसी बोर्ड व दिल्ली सरकार पहले ही मुहर लगा चुके हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार दिल्ली सरकार ने मंगू सिंह के सेवा विस्तार के लिए जो फाइल शहरी विकास मंत्रालय को भेजी थी, उस पर विस्तार के पक्ष में राय दी गई है। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में मेट्रो चीफ के सेवा विस्तार मंजूरी का आदेश दिल्ली सरकार जारी कर देगी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने पुराने पैटर्न में 65 साल की उम्र तक सेवा विस्तार की फाइल आगे बढ़ाई थी। क्योंकि कानून विभाग ने साफ किया था कि 15 दिसंबर, 2016 को मंगू सिंह 61 साल के हो गए हैं। ऐसे में उन्हें अगले पांच साल का सेवा विस्तार नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
यही वजह है कि 31 दिसंबर, 2020 तक का चार साल का विस्तार दिया जा रहा है। ऐसे में डीएमआरसी गठन से अभी तक जुड़े मंगू सिंह की फेज-4 का निर्माण शुरू कराने और फिर पूरा कराने के लिए विस्तार मिलने की संभावनाएं भी कायम रहेंगी। बता दें कि मंगू सिंह ने 15 दिसंबर 2011 में ई-श्रीधरन के बाद मेट्रो चीफ का कार्यभार संभाला था।