{"_id":"627db3ef69be663b7c76348f","slug":"delhi-metro-affected-for-two-hours-on-violet-line-interruption-in-operation-due-to-signal-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : वॉयलेट लाइन पर दो घंटे प्रभावित रही मेट्रो, सिग्नल में खराबी से आई परिचालन में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : वॉयलेट लाइन पर दो घंटे प्रभावित रही मेट्रो, सिग्नल में खराबी से आई परिचालन में बाधा
Fri, 13 May 2022 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 May 2022 06:57 AM IST
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉयलेट लाइन पर सिग्नल की समस्या के कारण मेट्रो सेवाएं करीब दो घंटे तक प्रभावित रही। इस दौरान कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह(बल्लभगढ़)के बीच गंतव्य तक पहुंचने में यात्रियों को देरी हुई। मेट्रो की रफ्तार धीमी रही तो बीच में कुछ जगहों पर रुकती हुई भी मेट्रो आगे बढ़ी। सुबह के वक्त आई इस समस्या के कारण यात्रियों को खासकर दफ्तर या दूसरे जरूरी कार्यों के लिए गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन
सुबह करीब 10 बजे वॉयलेट लाइन पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी होने लगी तो दफ्तर पहुंचने की जल्दबाजी में यात्री एक दूसरे से सवाल पूछने लगे। इसी बीच मेट्रो में तकनीकी खराबी की उदघोषणा की जाने लगी। जिन्हें दफ्तर, इंटरव्यू या किसी अस्पताल जाना था उन्हें बहुत परेशानी हुई।
विज्ञापन
इस दौरान मेट्रो धीमी रफ्तार से चली और सभी यात्री सेवाएं सामान्य होने का इंतजार करने लगे। करीब दो घंटे तक सेवाएं प्रभावित होने का असर मेट्रो स्टेशनों से आगे जाने वालों को भी परेशानी हुई। दिल्ली मेट्रो के मुताबिक सिग्नल में आई खराबी के कारण सेवाएं प्रभावित रहीं। हालांकि इस दौरान मेट्रो की दूसरी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रही। करीब दो घंटे बाद सिग्नल की खराबी को दूर करने के बाद सेवाएं 12 बजे सामान्य हो गईं
विज्ञापन
यात्री सोमेश ने बताया कि उन्हें वॉयलेट लाइन से फरीदाबाद जाना था। सेवाएं प्रभावित होने की वजह से दफ्तर पहुंचने में करीब आधे घंटे की देरी हुई। मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने के बाद भी यात्रियों को अंतिम छोर तक पहुंचने में देरी हुई।